&format=webp&quality=medium)
दिल्ली वालों की जेब पर और झटका! महंगी हो सकता है ऑटो-टैक्सी का किराया (फोटो - AI/ChatGPT)
15 मई की सुबह-सुबह आम लोगों को महंगाई का एक झटका लगा. ये झटका था पेट्रोल और डीजल को महंगा करने का. आज सुबह ही पेट्रोल की कीमतें 3 रुपए से ज्यादा बढ़ गई. लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के अलावा एक और झटका आम लोगों को लगा और वो थी सीएनजी की दरें बढ़ने का. सीएनजी की दरों में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन ने सीएम रेखा गुप्ता को ऑटो का न्यूनतन किराया बढ़ाने की मांग की है.
दिल्ली ऑटो रिक्शा यूनियन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने मिलकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने मांग की है कि दिल्ली में ऑटो रिक्शा के न्यूनतम किराए को 30 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया जाए.
अगर सीएम रेखा गुप्ता यूनियन की बात मानती हैं तो इससे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा. एक तो पहले से ही पेट्रोल और डीजल महंगा कर दिया गया है और दूसरी तरफ सीएनजी की दरें बढ़ाकर जेब पर और बोझ बढ़ा है.
ये भी पढ़ें: MGL के बाद IGL ने भी बढ़ाए CNG के दाम! आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू, क्या अब Auto-Taxi किराया भी बढ़ेगा?
बता दें कि हाल ही में एनर्जी क्राइसिस और मिडिल ईस्ट संकट के चलते क्रूड की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी. क्रूड की कीमतें बढ़ने के बाद भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बढ़ाया था लेकिन 15 मई को दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया.

15 मई 2026 की सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं. इसके अलावा, 14 मई को महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की दरों को बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसके बाद आज सुबह 15 मई को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.
इस बढ़ोतरी का सीधा असर दिल्ली-NCR समेत लाखों CNG वाहन चालकों पर पड़ेगा. सबसे ज्यादा चिंता ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल व्हीकल सेक्टर को लेकर है, क्योंकि ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने से किराया बढ़ाने की मांग तेज हो सकती है.
ये भी पढ़ें: महंगाई का बड़ा झटका- महंगा हुआ Petrol-Diesel, ₹3.14/L बढ़ा पेट्रोल, ₹3.11/लीटर डीजल पर बढ़े दाम, नई दरें आज से लागू
| शहर | नई कीमत |
| दिल्ली | ₹77.09/kg |
| नोएडा | ₹85.70/kg |
| गाजियाबाद | ₹85.70/kg |
| मेरठ | ₹85.58/kg |
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 दिल्ली में ऑटो किराया कितना बढ़ाने की मांग की गई है?
ऑटो यूनियन ने न्यूनतम किराया ₹30 से बढ़ाकर ₹50 करने की मांग की है.
Q2 ऑटो और टैक्सी यूनियन ने किराया बढ़ाने की मांग क्यों की?
यूनियन का कहना है कि CNG, टायर, इंजन पार्ट्स और अन्य खर्च बढ़ने से ऑपरेटिंग कॉस्ट काफी बढ़ गई है.
Q3 CNG की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
IGL ने CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की है, जो 15 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई.
Q4 क्या टैक्सी किराए में भी बदलाव की मांग हुई है?
हां, यूनियन ने नॉन-एसी टैक्सी किराया ₹17 से बढ़ाकर ₹30 प्रति किमी और AC टैक्सी किराया ₹25 से बढ़ाकर ₹40 प्रति किमी करने की मांग की है.
Q5 किराया बढ़ने का आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
अगर सरकार यूनियन की मांग मानती है तो दिल्ली-NCR में रोज सफर करने वाले लोगों का ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ सकता है.