Delhi Air Pollution: देश की राजधानी की हवा लगातार दूसरे दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. सोमवार की सुबह (23 अक्टूबर) को AQI 309 तक पहुंच गया है. इन हालातों में लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स को देखते हुए GRAP-II लागू कर दिया गया है.