ठंड के साथ लौट आया स्मॉग! 17 इलाकों में 'बहुत खराब' हवा, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त आदेश

दिल्ली में फिर से जहरीली हवा ने दस्तक दे दी है. सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में AQI 350-400 के बीच दर्ज किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं और सभी विभागों को ठोस एक्शन लेने को कहा है.
ठंड के साथ लौट आया स्मॉग! 17 इलाकों में 'बहुत खराब' हवा, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त आदेश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर ज़हरीली हो गई है. मंगलवार सुबह दिल्लीवासियों ने जब आँखें खोलीं, तो धुंध की मोटी चादर और भारी हवा ने उनका स्वागत किया. सीपीसीबी के मुताबिक कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि कुछ इलाकों में स्थिति 400 के पार जा चुकी है. ऐसे में सरकार एक्शन मोड में है.

किन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण?

  • आईटीओ: AQI 347 – बेहद खराब श्रेणी
  • आनंद विहार: AQI 392 – अलार्मिंग स्थिति
  • कर्तव्य पथ: AQI 278 – खराब श्रेणी
  • जहांगीरपुरी: AQI 400 के पार

सीएम रेखा गुप्‍ता ने दिए सख्‍त आदेश

इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि प्रदूषण प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सोमवार को राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टीमें नियुक्त करें, औद्योगिक इकाइयों और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि लक्ष्य केवल प्रदूषण कम करना नहीं, बल्कि उसकी बढ़ोतरी को पूरी तरह रोकना है.

किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कूड़ा जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रोक के लिए विशेष निगरानी टीमें गठित की जा रही हैं. उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा. साथ ही नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए साझा प्रयास निरंतर जारी हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6