&format=webp&quality=medium)
दिल्ली के 8 सबसे अमीर कारोबारी परिवारों के बारे में जानिए, जिनकी कंपनियां हर दिन आपकी जिंदगी का हिस्सा बनती हैं. फोटो प्रतीकात्मक (AI.ChatGPT)
दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत के कई बड़े बिजनेस साम्राज्यों का केंद्र भी है. यहां बसे कई कारोबारी परिवार ऐसे हैं जिनकी कंपनियां हर दिन करोड़ों लोगों की जिंदगी को सीधे प्रभावित करती हैं. कोई आपके मोबाइल नेटवर्क को चला रहा है, कोई आपकी फ्लाइट बुकिंग का हिस्सा है, तो कोई घर में इस्तेमाल होने वाले पंखे, दवाइयां और FMCG प्रोडक्ट्स बेच रहा है.
टेलीकॉम, एविएशन, हेल्थकेयर, FMCG, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में दिल्ली के इन परिवारों ने अरबों डॉलर की कंपनियां खड़ी की हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन परिवारों का कारोबार अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया के कई देशों तक फैल चुका है. आइए जानते हैं दिल्ली के उन 8 बड़े बिजनेस परिवारों के बारे में, जिनके बिना आपकी रोजमर्रा की जिंदगी शायद अधूरी है.
ये भी पढ़ें- Emergency Fund: एक्सपर्ट ने बताए वो 7 नियम, जो आपको नहीं होने देंगे कर्जदार, किसी के आगे नहीं फैलाना पड़ेगा हाथ
Bharti Airtel आज भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल है और इसके पीछे हैं सुनील भारती मित्तल. उन्होंने 1976 में छोटे स्तर से कारोबार शुरू किया था, लेकिन बाद में मोबाइल क्रांति के दौर में Airtel को देशभर में पहचान दिलाई. आज Airtel भारत के अलावा अफ्रीका समेत कई देशों में करोड़ों ग्राहकों को सेवा दे रही है.
मित्तल परिवार अब केवल टेलीकॉम तक सीमित नहीं है. डेटा सेंटर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक और ग्लोबल टेक्नोलॉजी निवेश में भी परिवार तेजी से विस्तार कर रहा है. उनके बेटे श्रविन मित्तल इंटरनेशनल बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं. दिल्ली के सबसे प्रभावशाली कारोबारी परिवारों में मित्तल परिवार की गिनती होती है.
कहां है घर: 19, अमृता शेर-गिल मार्ग, लुटियंस बंग्लो जोन (LBZ), नई दिल्ली
Forbes के मुताबिक नेटवर्थ: करीब 34.2 अरब डॉलर.
HCL Technologies के संस्थापक शिव नादर भारत के शुरुआती टेक उद्यमियों में गिने जाते हैं. उन्होंने 1976 में एक छोटे ऑफिस से HCL की शुरुआत की थी. उस दौर में जब भारत में कंप्यूटर इंडस्ट्री शुरुआती चरण में थी, तब शिव नादर ने टेक्नोलॉजी सेक्टर में बड़ा दांव लगाया.
आज HCL दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में मौजूद है और लाखों लोगों को रोजगार देती है. कंपनी IT सेवाओं, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और AI जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है. 2020 में शिव नादर ने कंपनी की कमान बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को सौंप दी. परिवार शिक्षा और फिलैंथ्रॉपी में भी काफी सक्रिय है.
कहां है घर: फ्रेंड्स कॉलोनी पश्चिम, नई दिल्ली
Forbes के मुताबिक नेटवर्थ: करीब 26.6 अरब डॉलर
ये भी पढ़ें- बाजार गिरे या चढ़े.. आपकी दौलत बढ़ती जाएगी! एक्सपर्ट ने बता दिए वो 5 तरीके- पोर्टफोलियो बनेगा मुनाफे की मशीन
Varun Beverages के चेयरमैन रवि जयपुरिया को भारत का ‘कोला किंग’ कहा जाता है. उनकी कंपनी PepsiCo की दुनिया की सबसे बड़ी बॉटलिंग पार्टनर्स में शामिल है. भारत में Pepsi, Mountain Dew, Sting और 7UP जैसे ड्रिंक्स की बड़ी सप्लाई इसी ग्रुप के जरिए होती है.
इसके अलावा उनकी दूसरी कंपनी Devyani International भारत में KFC, Pizza Hut और Costa Coffee जैसे बड़े ब्रांड्स ऑपरेट करती है. जयपुरिया परिवार ने फूड, बेवरेज और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी से विस्तार किया है. दिल्ली-NCR में इनके बिजनेस नेटवर्क की मजबूत पकड़ मानी जाती है.
कहां है घर: 1 पृथ्वीराज रोड, लुटियंस जोन, नई दिल्ली
Forbes के मुताबिक नेटवर्थ: करीब 12.6 अरब डॉलर
IndiGo Airlines की शुरुआत 2006 में राहुल भाटिया और उनके परिवार ने की थी. आज IndiGo भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है और घरेलू एविएशन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा मानी जाती है.
IndiGo हर दिन हजारों उड़ानें संचालित करती है और करोड़ों यात्री इस एयरलाइन से सफर करते हैं. कंपनी की सफलता का बड़ा कारण कम लागत वाला मॉडल और समय पर सेवा माना जाता है. अब IndiGo इंटरनेशनल विस्तार पर भी तेजी से फोकस कर रही है. एविएशन सेक्टर में भाटिया परिवार का दबदबा लगातार बढ़ रहा है.
घर कहां है: 124, थापर हाउस, जनपथ, नई दिल्ली
Forbes के मुताबिक नेटवर्थ:
ये भी पढ़ें- मैंने ChatGPT से पूछा- नौकरी करते हुए एक्स्ट्रा कमाई कैसे करूं? जवाब में मिले ये 5 ऑप्शन, आप भी देखिए लिस्ट
Mankind Pharma की शुरुआत रमेश जुनेजा और राजीव जुनेजा ने 1995 में की थी. कंपनी ने शुरुआत में सस्ती और भरोसेमंद दवाओं पर फोकस किया, जिससे यह तेजी से भारत के फार्मा सेक्टर में बड़ा नाम बन गई.
आज Mankind Pharma दवाइयों के अलावा कंज्यूमर हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स भी बेचती है. कंपनी के कई प्रोडक्ट्स भारत के छोटे शहरों और गांवों तक पहुंच चुके हैं. 2023 में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, जिसके बाद परिवार की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई. दिल्ली के सबसे तेजी से उभरे फार्मा परिवारों में जुनेजा परिवार शामिल है.
घर कहां है: वसंत विहार, साउथ दिल्ली
Forbes के मुताबिक नेटवर्थ: करीब 3 अरब डॉलर
Havells India आज भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिकल कंपनियों में शामिल है. पंखे, वायर, स्विच, LED लाइट्स और होम अप्लायंसेज जैसे कई प्रोडक्ट्स के जरिए कंपनी ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है. इसकी शुरुआत अनिल राय गुप्ता के पिता कीमत राय गुप्ता ने की थी. अब अनिल इसे अपनी मां विनोद राय गुप्ता के साथ मिलकर चलाते हैं.
अनिल राय गुप्ता के नेतृत्व में कंपनी ने भारत के अलावा विदेशों में भी कारोबार फैलाया है. Havells के साथ Lloyd ब्रांड भी इसी ग्रुप का हिस्सा है. कंपनी अब प्रीमियम होम अप्लायंसेज और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी फोकस कर रही है. दिल्ली के पुराने और प्रतिष्ठित कारोबारी परिवारों में राय गुप्ता परिवार का नाम शामिल है.
घर कहां है: 1, राज नारायण मार्ग, प्रेमा कुंज, सिविल लाइंस, दिल्ली
Forbes के मुताबिक मां-बेटे के कुल नेटवर्थ: करीब 7.2 अरब डॉलर
ये भी पढ़ें- विरासत में मिली जायदाद भी हो सकती है खत्म! आज ही छोड़ दें ये 6 आदतें, जो आपके पैसों के लिए हैं 'दीमक' जैसी
Dabur India भारत की सबसे पुरानी FMCG कंपनियों में शामिल है. बर्मन परिवार ने Dabur को आयुर्वेदिक दवाओं से निकालकर जूस, हेल्थकेयर, हेयर ऑयल और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स तक पहुंचाया.
आज Real Juice, Dabur Honey, Chyawanprash और Vatika जैसे कई बड़े ब्रांड इसी समूह के पास हैं. परिवार हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, हॉस्पिटैलिटी और IPL टीम Punjab Kings में भी निवेश रखता है. FMCG सेक्टर में बर्मन परिवार का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है और यह दिल्ली के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक माना जाता है.
कहां है घर: 43 A, पृथ्वीराज रोड, दिल्ली
Forbes के मुताबिक बर्मन परिवार की कुल नेटवर्थ: करीब 8.8 अरब डॉलर
Berger Paints India को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का श्रेय ढींगरा परिवार को जाता है. कुलदीप सिंह ढींगरा और गुरबचन सिंह ढींगरा ने 1991 में कंपनी का अधिग्रहण किया था. इसके बाद Berger Paints ने तेजी से विस्तार किया और आज यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी बन चुकी है.
कंपनी का कारोबार भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, पोलैंड और रूस जैसे देशों तक फैला हुआ है. घरों की पेंटिंग से लेकर इंडस्ट्रियल कोटिंग्स तक, Berger Paints का बड़ा मार्केट शेयर है. रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की तेजी का फायदा भी कंपनी को लगातार मिल रहा है.
कहां है घर: लुटियंस बंग्लो जोन, नई दिल्ली
Forbes के मुताबिक परिवार की नेटवर्थ: करीब 2.8 अरब डॉलर
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)