&format=webp&quality=medium)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने कुल 2.38 लाख करोड़ रुपए की रक्षा खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी (AoN) दी है. इनमें भारतीय सेना के लिए एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम, हाई कैपेसिटी रेडियो रिले, धनुष गन सिस्टम, रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम, आर्मर्ड पियर्सिंग टैंक शामिल है. वहीं, एयरफोर्स के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA), S-400 लॉन्ग रेंज मिसाइल सिस्टम, Su-30 एयरो इंजन का ओवरहॉल शामिल है.
DAC द्वारा मंजूर की गया एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम सेना को रियल टाइम एयर डिफेंस कंट्रोल और रिपोर्टिग की क्षमता प्रदान करेगा. वहीं, हाई कैपेसिटी रेडियो रिले के जरिए सेना का कम्युनिकेशन नेटवर्क विश्वसनीय और फेल प्रूफ बनेगा.
ये भी पढ़ें: बाजार में कोहराम, पर इस डिफेंस स्टॉक में मची लूट! ₹563 करोड़ के ऑर्डर से स्टॉक 12% उछला
DAC द्वारा मंजूर किए गए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरकराफ्ट एयरफोर्स के पुराने AN32 और IL76 ट्रांसपोर्ट बेड़े की जगह लेंगे. इससे भारतीय वायु सेना की स्ट्रैटेजिक, सामरिक और ट्रांसपोर्टेशन एयरलिफ्ट की जरूरतें पूरी होगी.
S-400 लॉन्ग रेंज मिसाइल सिस्टम
भारतीय कोस्ट गार्ड के लिए हेवी ड्यूटी एयर कुशन व्हीकल को DAC ने मंजूरी दी है. इन गाड़ियों का इस्तेमाल समुद्र किनारों की सुरक्षा और दूसरे कई ऑपरेशन्स के लिए किया जाएगा. इनमें हाई स्पीड कोस्ट गश्त, टोही मिशन, खोज और बचाव अभियान, जहाजों की मदद करना और लॉजिस्टिक्स और कर्मियों को ले जाना शामिल है. वित्त वर्ष 2025-26 में DAC के द्वारा कुल 6.73 लाख करोड़ रुपए के 55 प्रस्तावों को AoN दिया गया है. वहीं, चालू वित्त वर्ष में 2.28 लाख करोड़ रुपए के 503 प्रस्तवों के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन किए गए हैं.