IND vs ENG: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज 1 रन दूर हैं विराट कोहली, इस मामले में निकल जाएंगे सचिन तेंदुलकर से आगे

IND vs ENG Kennington Oval test preview: विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 22999 रन बना चुके हैं. कोहली चौथे टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने सकते हैं.
IND vs ENG: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज 1 रन दूर हैं विराट कोहली, इस मामले में निकल जाएंगे सचिन तेंदुलकर से आगे

कोहली के नाम दर्ज होगा एक और विराट रिकॉर्ड. (पीटीआई फोटो)

IND vs ENG Kennington Oval test preview: भारत और इंग्लैंड (india vs england) के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर आता दिखाई पड़ रहा है. सीरीज में तीन मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं. पहला मैच ड्रॉ होने के बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की. लॉर्ड्स में कमाल का प्रर्दशन करते हुए भारत ने एतिहासिक जीत हासिल की. वहीं तीसरे मैच लीड्स में इंग्लैंड के हाथों टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में चौथा टेस्ट विराट कोहली और भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली लंबे समय बाद तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में फॉर्म में नजर आए. कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलकर वापस अपनी लय हासिल की. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 22999 रन बना चुके हैं. ऐसे में चौथे टेस्ट में एक रन बनाते ही विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 23000 रन पूरा कर लेंगे. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद विराट कोहली ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बनेंगे.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

कोहली के नाम दर्ज होगा एक और विराट रिकॉर्ड

अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 23000 इंटरनेशनल रन पूरा कर लेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23 हजार रन पूरे करने वाले विराट कोहली वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली अगर चौथे टेस्ट में ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह सिर्फ 490वीं पारी में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हो जाएंगे. सचिन तेंदुलकर ने इतने ही रन बनाने के लिए 522 पारियों का सहारा लिया था.

विराट कोहली के फैंस को शतक का इंतजार

इस तरह सचिन तेंदुलकर को पछाड़ विराट कोहली नंबर एक पर पहुंच जाएंगे. विराट कोहली के फैंस को विराट से शतक की उम्मीद भी होगी. कोहली लंबे समय से कोई शतक नहीं जमा सके हैं. ऐसे में उनके फैंस चाहेंगे कि चौथे टेस्ट में कोहली के बल्ले एक बड़ी पारी निकले. विराट कोहली पर उनके 71वें इंटरनेशनल शतक को लेकर काफी दबाब भी होगा, क्योंकि इससे पहले कोहली ने कभी भी दो शतकों के बीच इतना बड़ा गैप नहीं लिया था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6