IND vs ENG: कैसा रहेगा Oval टेस्ट का मौसम, कैसे खेलेगी पिच, मैच से पहले जानिए Weather report

IND vs ENG Kennington Oval Weather Predictions: बारिश के कारण ही दोनों टीमों के बीच नॉटिंघम टेस्ट ड्रॉ रह गया था, जबकि उस मैच में भारतीय टीम जीत की ओर अग्रसर कर रही थी.
IND vs ENG: कैसा रहेगा Oval टेस्ट का मौसम, कैसे खेलेगी पिच, मैच से पहले जानिए Weather report

जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगी पिच से मदद. (फोटो सोर्स- ट्विटर/बीसीसीआई)

IND vs ENG Kennington Oval Weather Predictions: भारत और इंग्लैंड (india vs england) के बीच चौथा टेस्ट गुरुवार यानी 2 सितंबर से खेला जाएगा. लंदन के केनिंग्टन ओवल (Kennington Oval) में होने वाले इस मैच में एक बार फिर फैंस की निगाहें वेदर पर रहेगी.केनिंग्टन ओवल (Kennington Oval) में चौथे टेस्ट के पांचों दिन मौसम मैच में बड़ी भूमिका निभा सकती है. बारिश के कारण ही दोनों टीमों के बीच नॉटिंघम टेस्ट ड्रॉ रह गया था, जबकि उस मैच में भारतीय टीम जीत की ओर अग्रसर कर रही थी.

वहीं दूसरे टेस्ट के पहले दिन लॉर्ड्स में भी बारिश की वजह से कुछ ओवर का नुकसान झेलना पड़ा था. ऐसे में जब दोनों टीम के लिए जीत जरूरी है, बारिश टीमों के लिए विलेन बनने का काम कर सकती है. ऐसे में दोनों कप्तान नहीं चाहेंगे कि बारिश के कारण मैच में किसी तरह का बाधा पहुंचे. इंग्लैंड ने पिछले मुकाबले में भारत पारी और 76 से रन से मात दी थी. ऐसे में भारत के लिए अब सीरीज में अपनी बढ़त बनाने के लिए चौथे टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

बारिश डाल सकती है मैच में खलल

एक्यूवेदर(Accuweather) की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे टेस्ट में भी बारिश खेल का मजा किरकिरा करने का काम कर सकती है. मैच के पहले दिन 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इस दौरान मैदान पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की गुंजाइश बेहद कम है. वहीं दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने का अनुमान है. लेकिन मैच के तीसरे और चौथे दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित होने की आशंका है.

जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगी पिच से मदद

ओवल का मैदान वैसे तो अच्छी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती रही है. इस मैदान पर बल्लेबाजों का औसत काफी अच्छा रहा है. ऐसे में चौथे टेस्ट में एक बार पिच से बल्लेबाजों को फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. लेकिन बादल छाए रहने और तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने के कारण शुरुआती दो दिनों के पहले सेशन में कुछ हद तक तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. ऐसे में गेंदबाजों की कोशिश शुरुआती कुछ घंटों में अधिक से अधिक विकेट लेने की होगी.

इस तरह फ्री में देख सकते हैं लाइव मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. लेकिन अगर आपके पास जियो का नंबर है तो आप जियो टीवी (JIO TV) पर इसे फ्री में लाइव देख सकते हैं. इसके लिए आपको प्लेस्टोर पर जाकर जियो टीवी (JIO TV) ऐप को डाउनलोड करना होगा. ऐप डाउनलोड होने के बाद उसमें अपना जियो नंबर डालना होगा. जिसके बाद आप फ्री में लाइव मैच का आनंद आसानी से उठा पाएंगे. इसके अलावा आप सोशल मीडिया के जरिए दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच के पल-पल का मजा उठा सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6