भारत ने कोरोना के खतरे वाले देशों की लिस्ट को किया अपडेट, इन देशों से आने वाले पैसेंजर्स की होगी निगरानी

कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत ने खतरे के देशों वाली सूची को अपडेट किया है.
भारत ने कोरोना के खतरे वाले देशों की लिस्ट को किया अपडेट, इन देशों से आने वाले पैसेंजर्स की होगी निगरानी

भारत ने 12 देशों को रखा है खतरे वाले देशों की सूची में. (Source: PTI)

Covid New Variant B.1.1529: कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए भारत ने एक बार फिर उन देशों की सूची को अपडेट किया है, जहां से आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त निगरानी में रखा जाएगा.

सरकार की इस नई गाइडलाइंस के मुताबिक भारत ने 12 देशों को खतरे वाले देशों की सूची में रखा है.

यह देश है खतरे की लिस्ट में

Add Zee Business as a Preferred Source
  • यूनाइटेड किंगडम समेत यूरोप के देश
  • साउथ अफ्रीका
  • ब्राजील
  • बंग्लादेश
  • बोस्तवाना
  • चीन
  • मॉरीशस
  • न्यूजीलैंड
  • जिम्बॉब्बे
  • सिंगापुर
  • हांगकांग
  • इजराइल

दुनिया के कुछ देशों में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है. साउथ अफ्रीका में कोरोना का एक और वेरिएंट, जो पहले से भी कहीं ज्यादा म्यूटेशन वाला बताया जा रहा है, मिला है. कोरोना का यह नया वेरिएंट B.1.1529 बोस्तवाना और हांगकांग में भी इसके मामले सामने आए हैं.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

कर्नाटक ने जारी किया अलर्ट

इसके साथ ही कर्नाटक ने भी अपने स्तर पर कोरोना के नए वेरिएंट B.1.1529 को लेकर अलर्ट जारी किया है. कर्नाटर सरकार ने एक नोटिफिकेशन में साउथ अफ्रीका, बोस्तवाना और हांगकांग में इस नए वेरिएंट के मामले के मिलने पर अपनी चिंता जताते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया है. राज्य सरकार ने कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों की सघन जांच की जाएगी और सभी सैंपल केंद्रीय लैब में भेजे जाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6