Covid-19 वैक्सीन पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कही ये बड़ी बात, सरकार कर रही ये तैयारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि अगर वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता हुई तो वह पहली डोज खुद लेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि सबसे जरूरतमंदों को सबसे पहले वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा.
Covid-19 वैक्सीन पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कही ये बड़ी बात, सरकार कर रही ये तैयारी

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में पूरी सावधानियां बरत रही है. (फोटो - स्वास्थ्य मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से)

Coronavirus Updates: कोरोनावायरस के संक्रमण से त्रस्त पूरा देश कोरोना वैक्सीन के इंतजार में है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर एक आस जगाई है. उन्होंने कहा है कि अगले साल की शुरुआत तक कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) देश में उपलब्ध हो सकता है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, सरकार हाई रिस्क वाले क्षेत्रों के लिए इसकी इमरजेंसी परमिशन देने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि अगर वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता हुई तो वह पहली डोज खुद लेंगे. खबर के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक, हर्षवर्धन ने हालांकि यह भी कहा कि वैक्सीन को जारी करने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई, लेकिन यह 2021 की पहली तिमाही तक यानी मार्च तक तैयार हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि सबसे जरूरतमंदों को सबसे पहले वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा, न कि लोगों की खरीदने की क्षमता के आधार पर इसे उन्हें दिया जाएगा.

corona
Add Zee Business as a Preferred Source

(रॉयटर्स)

हर्षवर्धन ने एक संवाद प्लेटफॉर्म पर कहा कि सरकार वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में पूरी सावधानियां बरत रही है और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता में कोविड-19 के लिए टीका प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह इस बारे में डीटेल स्ट्रैटेजी तैयार कर रहा है. इसमें इस बात पर विचार किया जा रहा है कि आखिर ज्यादातर आबादी को इस वायरस से कैसे सुरक्षित रखा जाए.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

उन्होंने कहा कि वैक्सीन की सुरक्षा, लागत, प्रोडक्शन डेडलाइन जैसे मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई है. मंत्री ने कहा कि सरकार सीनियर सिटिजन और हाई रिस्क वाले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए परमिशन देने पर विचार कर रही है. खबर के मुताबिक, बयान में उनके हवाले से कहा गया कि जो भी किया जाएगा वह आम-सहमति बनने के बाद ही किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6