Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 9 हजार मामले, एक्टिव मामलों में दिखी कमी

Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 9520 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 13528 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों की संख्या के बाद अब देश में कुल एक्टिव केस 87 हजार 311 हो गए हैं.
Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 9 हजार मामले, एक्टिव मामलों में दिखी कमी

India Coronavirus Cases: देश में बीते 24 घंटे में 9520 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. नए मामले दर्ज होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 98 हजार 696 हो गई है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों की संख्या के बाद अब देश में कुल एक्टिव केस 87 हजार 311 हो गए हैं. पिछले दिन के मुकाबले केस में कमी देश में शुक्रवार को कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले सामने आए थे जो आज के मुकाबले करीब 1 हजार 200 कम हैं. वहीं, एक्टिव मामलों में भी कमी दिख रही है. रिकवरी के आंकड़े पर नजर डालें तो अब तक देश में 4 करोड़ 37 लाख 83 हजार 788 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं. 211 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया वैक्सीनेशन कोरोना टीकाकरण (Vaccination) अभियान के तहत अब तक 211 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है. देश में वैक्सीनेशन की क्रिया भी जोरो पर चल रही है. पिछले 24 घंटे में 25 लाख 86 हजार 805 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है जिसके बाद अब तक 211 करोड़ 39 लाख 81 हजार 444 लोगों को टीका लग चुका है. इसके अलावा 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी गई है. वहीं, 14 करोड़ से ज्यादा प्रीकॉशन डोज भी लग चुकी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6