&format=webp&quality=medium)
अबतक वैक्सीन की 87 करोड़ से ज्यादा डोज दी गईं हैं. (फाइल फोटो: एएनआई)
Corona new cases: देश भर में वैक्सीनेशन महाअभियान के आगे कोरोना कमजोर पड़ता दिख रहा है. भारत में पिछले एक दिन के अंदर कोरोना के 20 हजार से भी कम मामले आए जो कि पिछले 201 दिन यानी साढ़े छह महीने से भी ज्यादा समय में सबसे कम हैं. वहीं एक्टिव केस भी घटकर कुल मामलों का सिर्फ 0.87 फीसदी ही रह गए हैं, जो बीते साल मार्च के बाद से सबसे निचला स्तर है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन के अंदर कोरोना के कुल 18 हजार 795 नए केस दर्ज किए गए.
201 दिन बाद सबसे कम मामले
एक दिन में कोरोना के 18,795 नए मामले आने के बाद इसके कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,36,97,581 हो गई. भारत में 201 दिन बाद 20 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2,92,206 हो गई, जो 192 दिनों बाद सबसे कम है. मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इंफेक्शन से 179 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,47,373 हो गई. संक्रमण से मौत के ये मामले 193 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 19 मार्च को संक्रमण से मौत के 154 मामले सामने आए थे.
दी गईं वैक्सीन की 87 करोड़ से ज्यादा डोज
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 2,92,206 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.87 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. वहीं पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 7,414 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.81 प्रतिशत है. देश में पिछले 93 दिनों से 50 हजार से कम नए मामले ही सामने आ रहे हैं. अभी तक कुल 56,57,30,031 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,21,780 नमूनों की जांच सोमवार को की गई. डेली इंफेक्शन रेट 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है. वहीं वीकली इंफेक्शन रेट 1.88 प्रतिशत है, जो पिछले 95 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है.
अभी तक कुल 3,29,58,002 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि डेथ रेट 1.33 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत वैक्सीन की 87 करोड़ सेज्यादा डोज दी जा चुकी है, जिनमें से एक करोड़ से ज्यादा खुराक सोमवार को दी गईं.
Zee Business Hindi Live यहां देखें