महीने के पहले ही दिन महंगाई की मार, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; अब इतनी हो गई कीमत

सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है. आज से घरेलू गैस की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ है.
महीने के पहले ही दिन महंगाई की मार, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; अब इतनी हो गई कीमत

इस साल की शुरूआत से LPG सिलेंडर की कीमत 190.50 रुपये तक बढ़ चुकी हैं. (representative image)

LPG Gas Cylinder Price: सितंबर महीने की शुरूआत महंगाई के तड़के के साथ हुई है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है. आज से घरेलू गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया है. 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है. इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था. जुलाई में भी सिलेंडर के दाम बढ़े थे. 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है.

19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1693 रुपए है. कोलकाता में भाव 1772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है.

किस शहर में सिलेंडर का कितना हुआ भाव

Add Zee Business as a Preferred Source

अब दिल्ली में 14.2 किग्रा का एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए हो गया है. कीमत बढ़ने के पहले यह दिल्ली में 859.50 रुपए मिल रहा था. कोलकाता में अब 14.2 किग्रा का एलपीजी सिलेंडर 911 रुपए का हो गया है, जो पहले 886 रुपये का था. मुंबई में इसकी कीमत 884.5 रुपये और चेन्नई में 900.5 रुपये हो गई है, जो पहले 859.50 रुपये और 875 रुपये थी. इससे पहले 18 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी.

इस साल कितनी बढ़ी कीमत

दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जो अब 884.50 रुपये का हो गया है. यानी इस साल सिलेंडर की कीमतों में करीब 190.50 रुपये का इजाफ हो चुका है. फरवरी में सिलेंडर की कीमतों में 3 बार इजाफा हुआ था. मार्च 2021 में इसकी कीमत 819 रुपये हो गई थी. मई और जून में सिलेंडर के दाम में कोई बदलावन नहीं हुआ था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6