होटल और रेस्टोरेंट के लिए गुड न्यूज, कमर्शियल LPG सप्लाई बढ़ाने का हुआ ऐलान

डोमेस्टिक के अलावा अब कमर्शियल LPG सप्लाई भी आसान होती जा रही है. सरकार ने कमर्शियल सप्लाई को 50% से बढ़ाकर 70% कर दिया है. मतलब, युद्ध से पहले की मांग के आधार पर अब 70% सप्लाई की जाएगी. ईरान क्राइसिस के बाद इसे 40% सप्लाई तक घटा दिया गया था.
होटल और रेस्टोरेंट के लिए गुड न्यूज, कमर्शियल LPG सप्लाई बढ़ाने का हुआ ऐलान

अब युद्ध से पहले डिमांड की 70% मांग सप्लाई की जाएगी. (फाइल फोटो)

LPG सप्लाई को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सरकार ने अब होटल एंड रेस्टोरेंट के लिए कमर्शियल LPG सप्लाई बढ़ाने का ऐलान किया है. अब कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को युद्ध से पहले की मांग के मुकाबले 50% से बढ़ाकर 70% कर दिया गया है. सरकार ने यह फैसल ग्लोबल एनर्जी क्राइसिस के कम होने के संकेत के बीच लिया है. सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को इस बाबत चिट्ठी लिखी गई है.

जी बिजनेस के रिपोर्टर अंबरीश पांडेय ने कहा कि पहले कमर्शियल LPG सप्लाई 50% थी जिसे बढ़ाकर 70% कर दिया गया है. क्राइसिस शुरू होने पर कमर्शियल एलपीजी सप्लाई घटाकर 40% कर दिया गया था. बीचे में इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया और अब इसे 70% किया गया है. आसान भाषा में समझें तो युद्ध से पहले अगर रोजाना 100 कमर्शियल एलपीजी की मांग थी तो अब रोजाना 70 एलपीजी की सप्लाई हो रही है. आज से पहले केवल 50 सिलेंडर की सप्लाई हो पा रही थी.

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • होटल और रेस्टोरेंट के लिए अच्छी खबर
  • सरकार ने कमर्शियल LPG सप्लाई बढ़ाने का किया ऐलान
  • कमर्शियल LPG एलोकेशन बढ़ाकर अब 70% किया गया
  • शुरुआत में सिर्फ 40% सप्लाई फिर इसे 10% बढ़ाया गया
  • अब कमर्शियल एलपीजी एलोकेशन 70% तक बढ़ा दिया गया

किन सेक्टर्स को मिलेगा ज्यादा लाभ?

  • स्टील सेक्टर
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री
  • टेक्सटाइल सेक्टर
  • केमिकल सेक्टर
  • प्लास्टिक सेक्टर

खासकर लेबर इंटेंसिव सेक्टर पर सरकार का फोकस है. इसके अलावा जिन सेक्टर्स का पूरा काम LPG से चलता है और PNG से काम नहीं चल सकता है, उन सेक्टर्स पर सरकार का फोकस है. कुल मिलाकर सरकार का फोकस रोजगार को राहत देना है.

LPG गैस को लेकर स्थिति क्या है?

  • देश में LPG गैस को लेकर कोई शॉर्टेज नहीं है. ऐसे में पैनिक होने से बचने की सलाह है.
  • डोमेस्टिक रिफाइनिंग कैपेसिटी में 40% का उछाल आया है.
  • इनका डेली LPG आउटपुट 50 TMT है.
  • भारत की डेली जरूरत 80 TMT एलपीजी गैस की है.
  • ऐसे में रोजाना 30 TMT की जरूरत है.
  • 800 TMT LPG कार्गो भारत के लिए रास्ते में है जो अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से आ रहे.
  • भारत के सबी 22 LPG इंपोर्ट टर्मिनल पर ये कार्गो पहुंच रहे हैं.
  • ऐसे में लगभग अगले 30 दिनों के लिए LPG सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.
  • एडिशनल प्रोक्योरमेंट को लेकर बातचीत लगातार जारी है.

रोजाना 50 लाख सिलेंडर डिलिवर

  • ऑयल कंपनियां रोजाना 50 लाख LPG सिलेंडर डिलिवर कर रही हैं.
  • पैनिक खरीदारी में यह डिमांड 89 लाख LPG सिलेंडर पर पहुंच गई थी.
  • फिर से रोजाना LPG सिलेंडर डिमांड घटकर 50 लाख पर आ गई है.
  • कमर्शियल सिलेंडर एलोकेशन फिर से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है.

PNG गैस को लेकर स्थिति

  • भारत 92 MMSCMD की कैपेसिटी रोजाना प्रोड्यूस करता है.
  • रोजाना जरूरत 191 MMSCMD की है. ऐसे में इंपोर्ट लिमिटेड रहता है.
  • देश में कुल 1.5 करोड़ PNG कनेक्शन वर्तमान में है.
  • यह कहना है कि PNG को पुश किया जा रहा है यह गलत होगा.
  • पीएनजी ज्यादा सस्ता है और एलपीजी से बेहतर है इसलिए पुश किया जा रहा है.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6