LPG Price Cut: सितंबर के पहले दिन LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, ATF की भी कीमत घटी, जानें आपके शहर का नया रेट

LPG and ATF Price Cut: सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं. 1 सितंबर, 2025 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹51.50 तक प्रति सिलेंडर तक सस्ते हो गए हैं. जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्या हैं नई कीमतें.
LPG Price Cut: सितंबर के पहले दिन LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, ATF की भी कीमत घटी, जानें आपके शहर का नया रेट

LPG and ATF Price Cut on September 2025: सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं. 1 सितंबर, 2025 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹51.50 तक प्रति सिलेंडर तक सस्ते हो गए हैं. जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्या हैं नई कीमतें.सितंबर महीने की शुरुआत देश के लाखों छोटे कारोबारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है. हर महीने की पहली तारीख को होने वाले LPG सिलेंडर के दामों के रिवीजन में, इस बार तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ए‍क बार फिर से कटौती की है.

1 सितंबर, 2025 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹51.50 तक प्रति सिलेंडर तक सस्ते हो गए हैं. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी होने से रेस्टोरेंट, होटल, चाय की दुकान और कैटरिंग का काम करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ हवाई जहाज के ईंधन (ATF) की कीमतों में भी कटौती हुई है. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं.

ये हैं मेट्रो शहरों की नई कीमतें?

Add Zee Business as a Preferred Source

इस कटौती के बाद, देश के चार प्रमुख महानगरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

LPG

आखिर क्यों कम हुए दाम?

भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियां (जैसे- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम) हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ये कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों पर निर्भर करती हैं. पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा फायदा अब कारोबारियों को दिया गया है.

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस बड़ी कटौती का सबसे ज्यादा फायदा उन छोटे और मझोले कारोबारियों को मिलेगा, जिनकी रसोई का खर्च सीधे तौर पर LPG पर निर्भर करता है.

  • रेस्टोरेंट और ढाबे
  • होटल
  • चाय और नाश्ते की दुकानें

एयरलाइंस को भी राहत

कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के साथ-साथ एयरलाइंस को भी राहत मिली है. ATF कीमतों में ₹1308.41/KL की राहत मिली है. बता दें कि बीते दो महीने से लगातार तेल कंपनियां हवाई जहाज के ईंधन यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ा रही थीं. अगस्त में ₹2,677.88/KL का इज़ाफ़ा हुआ था, वहीं जुलाई में भी ₹6,271.5/KL की बढ़ोतरी हुई थी. अगस्‍त में एटीएफ की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में ATF का दाम ₹92,021.93 प्रति किलोलीटर, कोलकाता में ये ₹95,164.90, मुंबई में ₹86,077.14 और चेन्नई में ₹95,512.26 प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया था. लेकिन आज दाम में कटौती की गई है. नए रेट आज से लागू हो गए हैं.

कटौती के बाद ये हैं नई कीमतें

ATF

बता दें कि ATF कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल को रिफाइन करके बनाया जाता है. इसलिए, क्रूड ऑयल की कीमतों को प्रभावित करने वाले सभी फैक्‍टर्स एटीएफ की कीमतों पर असर डालते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6