CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, कीमतों में ₹2/kg की बढ़ोतरी, इस महीने 4 बार बढ़े दाम

CNG Price Hike: मंगलवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में भी ₹2 प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया है. इस महीने सीएनजी की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है.
CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, कीमतों में ₹2/kg की बढ़ोतरी, इस महीने 4 बार बढ़े दाम

 (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले आम लोगों को मंगलवार सुबह महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, अब मंगलवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में भी ₹2 प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया है. इस महीने सीएनजी की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है.

अब दिल्ली और नोएडा में क्या हैं नए रेट?

  • इस महीने तीसरी बार बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में CNG का भाव 83.09 प्रति किलो पर पहुंच गया.
  • दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में ग्राहकों को एक क‍िलो गैस के लिए 91.70 रुपये चुकाने होंगे.

11 दिनों में ₹6 महंगी हुई सीएनजी

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से भाग रही हैं. 15 मई के बाद से आज (26 मई) तक महज 11 दिनों के भीतर कुल 4 बार में कीमतें ₹6 प्रति किलो तक बढ़ चुकी हैं

  • 15 मई: ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी
  • 18 मई: ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी
  • 23 मई: ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी
  • 26 मई : ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

CNG के नए रेट्स

बता दें कि भारत अपनी जरूरत की आधे से ज्यादा प्राकृतिक गैस विदेशों से खरीदता है. अभी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) से जुड़े संकट की वजह से गैस सप्लाई पर असर पड़ा है. इस कारण दुनियाभर में गैस की कीमतें बढ़ गई हैं और भारत के लिए गैस आयात करना महंगा हो गया है. इससे गैस कंपनियों की लागत भी बढ़ी है, जिसका असर अब CNG की कीमतों पर दिख रहा है.

क्षेत्र/शहरकीमत (₹ प्रति किलो)
NCT of Delhi₹83.09
Noida₹91.70
Ghaziabad₹91.70
Muzaffarnagar₹91.58
Meerut₹91.58
Shamli₹91.58
Gurugram₹88.12
Rewari₹87.70
Karnal₹87.43
Kaithal₹88.43
Kanpur₹94.42
Hamirpur₹94.42
Fatehpur₹94.42
Ajmer₹92.44
Pali₹92.44
Rajsamand₹92.44
Mahoba₹89.42
Banda₹89.42
Chitrakoot₹89.42
Hapur₹92.70
Gautam Budh Nagar₹91.70
Greater Noida₹91.70

क्यों बढ़ाए दाम?

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कहा कि इनपुट गैस की लागत बढ़ने और अमेरिकी डॉलर में तेज मजबूती के असर को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए यह कीमत बढ़ाई गई है. हालांकि, कीमत बढ़ने के बाद भी CNG अभी पेट्रोल-डीजल जैसे वैकल्पिक ईंधनों के मुकाबले रनिंग कॉस्ट में 45% तक की बचत दे रही है.

PNG और LPG उपभोक्ताओं को राह

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल थोड़ी राहत की बात यह है कि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी फिलहाल रसोई के बजट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6