गैस के लिए लाइन नहीं, सीधे घर डिलीवरी: सीएम योगी ने अफवाहों पर लगाई लगाम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं है, समय पर बुकिंग करने पर होम डिलीवरी जारी रहेगी.पेट्रोल-डीजल भी जरूरत पर ही लें। सरकार ने अफवाहों से बचने और सामान्य स्थिति बनाए रखने की अपील की है.
गैस के लिए लाइन नहीं, सीधे घर डिलीवरी: सीएम योगी ने अफवाहों पर लगाई लगाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा है कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है, निर्धारित टाइम पर बुकिंग कराएं, सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा. इसी तरह आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, फिलिंग सेंटरों पर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है. कुछ लोग अफवाहें फैला कर राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं, अव्यवस्था फैलाना चाह रहे हैं.असल में लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

गैस बुकिंग पर योगी आदित्यनाथ ने किया क्लियर


मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गल्फ वॉर के पहले अगर किसी के घर रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चलता था, तो वह आज पांचवें या छठे दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं, आपकी बारी आने पर रसोई गैस आपके घर तक पहुंच जाएगी.

पहले की तरह से ही हो रही है डिलीवरी

यूपी के सीएम ने कहा है कि सरकार ने सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.तो जैसे पहले गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी होती थी, वैसे ही अब भी होगी.असल में इसके लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं हैय पेट्रोल-डीजल लेने तभी जाएं, जब जरूरत हो, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है. कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम उतावलेपन में आकर किसी अफवाह में, दुष्प्रचार के चक्कर में पड़ते हैं तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे। हमको यह सतर्कता रखनी होगी. हमें अपने राष्ट्रीय नेतृत्व पर विश्वास रखकर धन्यवाद देना चाहिए कि भारत में सबकुछ अच्छा है. उत्साहपूर्वक उत्सव मनाए जा रहे हैं. नवरात्रि के कार्यक्रम हो रहे हैं, कल रामनवमी है, कल 12 बजे रामजन्मभूमि पर सूर्य भगवान भी भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे.

ग्लोबल संकट के बीच संयम व सहयोग जरूरी

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ईरान-अमेरिका/इजराइल युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित है. दुनिया में हाहाकार, अराजकता, अव्यवस्था है, लेकिन भारत के अंदर हम प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में बेखौफ व सुरक्षित हैं, विकास यात्रा को भी बढ़ा रहे हैं. लेकिन, यह युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा. हमको भी मानसिक रूप से तैयार होना होगा और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना होगा.

जब आपत्ति या चुनौती आती है तो उसका मुकाबला करने के लिए हर व्यक्ति को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है.तो जब हम किसी भी नेशनल मुद्दे पर सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे. सीएम ने कहा कि देशहित में अगर सरकार ने कोई कदम उठाया तो हम उसके लिए खुद को तैयार करेंगे.

FAQs

Q1. क्या गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगानी होगी?
नहीं, बुकिंग करने पर सिलेंडर घर पहुंचाया जाएगा

Q2. क्या गैस की सप्लाई में कोई दिक्कत है?
नहीं, पहले की तरह ही नियमित सप्लाई जारी है

Q3. पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या सलाह दी गई है?
केवल जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं

Q4. अफवाहों को लेकर सरकार ने क्या कहा?
सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है

Q5. क्या स्थिति सामान्य है?
हाँ, सरकार के अनुसार राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6