यात्रियों को मिल सकती है हवाई किराए में राहत! ज्योतिरादित्य सिंधिया की आज 2 अहम बैठक

ATF Price Relief: एयरलाइन्स कंपनियों को अब हवाई किराए बढ़ने से परेशानी हो रही है और एयरलाइन कंपनियों के सीईओ (CEO) नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अहम बैठक करने वाले हैं.
यात्रियों को मिल सकती है हवाई किराए में राहत! ज्योतिरादित्य सिंधिया की आज 2 अहम बैठक

ATF Price Relief: देश में हवाई यात्रियों को बढ़ते एटीएफ के दामों से राहत मिल सकती है. बता दें कि हाल ही में तेल कंपनियों ने एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमत में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद हवाई किराया बढ़ाने की संभावना जताई जा रही थी. ऐसे में एयरलाइन्स कंपनियों को अब हवाई किराए बढ़ने से परेशानी हो रही है और एयरलाइन कंपनियों के सीईओ (CEO) नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अहम बैठक करने वाले हैं. ये बैठक आज ही होने वाली है और इन दोनों बैठकों में एटीएफ के दाम करने पर चर्चा हो सकती है. अगर ऐसा होता है कि नागरिकों के लिए ये एक बड़ी राहत होगी. नागरिकों को हवाई किराए में बड़ी राहत मिल सकती है.

जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

ऐसा बताया जा रहा है कि हवाई किराए को लेकर आज बड़ा मंथन होने वाला है. जिसे लेकर जल्द फैसला हो सकता है. एयरलाइन्स की दिक्कतों पर चर्चा के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में 2 बैठक आयोजित की गई है. इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ एयरलाइन्स के सीईओ बैठक करेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिए मिलेगी राहत

इस बैठक में सरकार शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिए राहत दे सकती है. इसके अलावा दूसरी बैठक में पेट्रोलियम सचिव के साथ ATF समेत सभी बिंदुओं पर उड्डयन सचिव चर्चा कर सकते हैं. इस बैठक के बाद जल्द नागरिक उड्डयन मंत्रालय, वित्त मंत्रालय से राहत पर मांग के लिए अनुशंसा भेज सकता है.

16 जून को बढ़ा था एटीएफ का दाम

16 जून को ATF की कीमतों में एक साथ 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद एटीएफ की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. ATF कीमत 19757.13 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़कर 141232.87 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है. अब ऐसे में हवाई टिकट पहले के मुकाबले और महंगा हो सकता है.

जून से सीधा 16 फीसदी का उछाल

बता दें कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें हर महीने की पहली और 16वीं तारीख अपडेट होती हैं. 1 जून से अबतक एटीएफ की कीमतों में 16.2 फीसदी का उछाल देखा जा चुका है. इसके बाद एटीएफ के दाम अबतक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6