&format=webp&quality=medium)
CITI की सीईओ Jane Fraser और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक CITI की सीईओ Jane Fraser ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच इकोनॉमिक ग्रोथ और निवेश को लेकर अहम चर्चा हुई है. जेन फ्रेजर ने पीएम मोदी को भारत के ग्रोथ को लेकर अपने कमिटमेंट का भरोसा दिया. इसके अलावा दोनों के बीच भारत में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट लाने पर भी चर्चा की गई.
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत 2047 विजन को लेकर उनसे चर्चा की. सिटी की सीईओ ने बताया कि कैसे वह इंडियन कंपनियों को इंटरनेशनल मार्केट में विस्तार को लेकर मदद करती हैं. इससे इंडियन कॉर्पोरेट की ग्लोबल पहुंच और मजबूत होती है. दोनों के बीच सोलर और ग्रीन एनर्जी जैसे वैकल्पिक एनर्जी को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई है. इसके अलावा बदलते परिवेश में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आर्थिक विकास में इसके योगदान को लेकर भी दोनों ने अपने विचार साझा किए.
ये भी पढ़ें: IT Stocks: क्या डर के बीच बन रहा बड़ा मौका? वैल्युएशन, कंपनियों की कमाई और इतिहास दे रहे हैं खरीदारी के संकेत
इस मुलाकात के दौरान CITI की सीईओ ने कहा कि वह पिछले 125 सालों से भारत में मौजूद है और भारत को लेकर प्रतिबद्धता लगातार बनी हुई है. मुंबई में 3-5 जून के बीच Citi India Conference 2026 का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 1500 से अधिक दिग्गज निवेशक और इन्वेस्टर्स शामिल होते हैं. इस कॉन्फ्रेंस का मकसद भारत में निवेश को आकर्षित करना है.
ये भी पढ़ें: RBI MPC Meeting: क्या है रिजर्व बैंक की 5 सबसे बड़ी चुनौती? जानिए 5 जून को क्या फैसला ले सकता है RBI
इस मुलाकात के दौरान किसी डील या निवेश की घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह एक सकारात्मक संकेत है कि दुनिया के बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन का भारत के ग्रोथ पर भरोसा बना हुई है और वे आशावादी बने हुए हैं. इस बैठक में रिन्यूएबल एनर्जी, AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा हुई. आने वाले समय में ये सेक्टर्स फोकस में रहेंगे.