1 अक्टूबर से यहां खुलने जा रहे हैं सिनेमा हॉल्स! जानिए किन बातों का रखना है ध्यान

महामारी कोरोना (Coronavirus) की वजह से देश में लगे लॉकडाउन (Lockdown) के समय से ही सभी सिनेमा हॉल्स (Cinema Hall) बंद है. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने हाल में ट्वीट कर ये जानकारी शेयर कि थी की उनके राज्य पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स 50 या उससे कम की occupancy के साथ 1 अक्टूबर से खुलेने के लिए तैयार है.
1 अक्टूबर से यहां खुलने जा रहे हैं सिनेमा हॉल्स! जानिए किन बातों का रखना है ध्यान

एसोसिएशन ने सिनेमा हॉल के खुलने पर कुछ SOP बना कर भेजी थी. 

महामारी कोरोना (Coronavirus) की वजह से देश में लगे लॉकडाउन (Lockdown) के समय से ही सभी सिनेमा हॉल्स (Cinema Hall) बंद है. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने हाल में ट्वीट कर ये जानकारी शेयर कि थी की उनके राज्य पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स 50 या उससे कम की occupancy के साथ 1 अक्टूबर से खुलेने के लिए तैयार है. साथ ही ये भी कहा कि अगले महीने से राज्य में संगीत, नृत्य और जादू शो की अनुमति दी जाएगी.

लेकिन, मल्टिपलेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Multiplex Association of India)के मुताबिक औपचारिक तौर पर राज्य से कुछ भी लिखित में नहीं मिला है. राज्य सरकार ने कोई SOP भी जारी नहीं कि है जिसके चलते सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स का पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर से खुलना मुश्किल हो सकता है.

मल्टिपलेक्स एसोसिएशन के अनुसार सिनेमा हॉल अनलॉक करने के लिए कुछ और दिनों का समय चाहिए होगा. क्योकिं ऐसा करने के लिए सबसे पहले स्टाफ़ को नई SOP के साथ ट्रेन करना होगा, जो फिल्हाल राज्य ने जारी नहीं कि है. जानकारी के मुताबिक, देशभर में 6 महीने से बंद पड़े कई सिनेमा हॉल के मालिकों ने बिजली के बिल के अलावा कई टैक्स भी अभी तक नहीं भरे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

हॉल बंद रहने की वजह से ज्यादातर स्टाफ़ अपने गांव या होमटाउन लौट चुका हैं. साथ ही अब लेटेस्ट मूवीज़ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही है. इसीलिए कौन सी पुरानी या हॉलीवुड फ़िल्म के शो दिखाने है यह तय भी करना होगा.

इन्हीं सब वजहों को देखते हुए ये माना जा रहा है की सिनेमा हॉल का 1 October से अनलॉक होना मुश्किल हो सकता है. MHA ने भी सिनेमा हॉल के अनलॉक पर कोई निर्णय नहीं लिया. लेकिन, भले ही एसोसिएशन ने सिनेमा हॉल के खुलने पर कुछ SOP बना कर भेजी थी. जिनके अनुसार:

1) सोशल डिस्टैंसिंग को अपनाते हुए एक परिवार के सदस्य और सिर्फ कपल एक साथ बैठ सकते है. फिर अगला कपल या परिवार के सदस्य को एक सीट छोड़ कर बेठना होगा.

2) लक्ज़री ऑडिटोरियम में क्योंकि सीट के बीच कॉफी गैप दिया होता हैं और सोशल डिस्टैंसिंग पहले से ही होती है-इस वजह से वहां ख़ाली सीट छोड़ने का नियम नहीं होगा.

3) नियमित तौर पर हर शो के बाद सैनेटाइजेशन होगी ज़रूरी होगा

4) फ़िल्म की टिकट और खाने पीने का सामान कमंटेक्टलेस पेमेंट के ज़रिए ख़रीदा जा सकेगा

5) स्टाफ़ के पास आरोग्य सेतु होना ज़रूरी और सिर्फ मेडिकल सर्टिफ़ाइड फिट स्टाफ़ को ही काम पर आने की इजाज़त होगी

6) स्टाफ के सदस्य ध्यान रखेंगे कि कोई भी कोविड नियमों का उल्लंघन न करे.

7) सिंगल यूज 3D चश्मों का इस्तेमाल होगा.

8) सिनेमा हॉल में PPE किट बिकेगी और कई जगहों पर sanitisers रखे जाएंगे.

9) रेगुलर इंट्रवल पर सारे मल्टीप्लेक्स को डिस्इंफेक्ट किया जाएगा.

10) मास्क और गल्व का इस्तेमाल होगा ज़रूरी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

मल्टिपलेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया को उम्मीद कि केंद्र सरकार उनके सुझावों पर जल्द ही सुनवाई करेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6