&format=webp&quality=medium)
आज जारी होंगे Odisha Board's 12th Arts result (फोटो - IANS)
CHSE Odisha Result 2020: ओडिशा बोर्ड का 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (Council of Higher Secondary Education, CHSE) की ओर से ये रिजल्ट जारी किया गया है. जिन स्टूडेंट्स ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया है वो orissaresults.nic.in पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कस सकते हैं. Odisha बोर्ड की आर्ट्स परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 2 लाख छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे.
इस लिंक के जरिए चेक करें अपना रिजल्ट
http://orissaresults.nic.in/CHSE/artsauth
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CHSE ओडिशा की आधिकारिक साइट Chseodisha.nic.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आर्टस स्ट्रीम के लिए ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. यहां आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां कैंडिडेट को अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करना होगा. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें. आपका रिजस्ट सामने आ जाएगा. आप इस रिजल्ट को सेव भी कर सकेंगे.
CHSE ओडिशा बोर्ड आर्ट्स के एग्जाम मार्च में आयोजित हुए थे. इसमें लगभग 2 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था. कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते कुछ एग्जाम कैंसिल करने पड़े थे. इसी वजह से रिजल्ट आने में भी देरी हुई है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
जो परीक्षाएं हुई थीं, उनकी कांपियों की जांच भी लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद शुरू हो सकी थी. इसकी वजह से रिजल्ट में देरी हुई है और अब रिजल्ट जारी किया जा रहा है. वहीं इसके अलावा अभी कुछ वक्त पहले ही बोर्ड ने कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए थे. इसमें कॉमर्स की परीक्षा में लगभग 26 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. 74.95% स्टूडेंट्स पास हुए थे. वहीं इस साल 12वीं साइंस स्ट्रीम में 70.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे.