27 या फिर 28, कब है बकरीद की छुट्टी? सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन, स्टॉक मार्केट भी इस दिन रहेगा बंद

बकरीद की छुट्टी की तारीखों में बदलाव आया है. कार्मिक मंत्रालय के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक अब बकरीद की छुट्टी 28 मई 2026 को होगी. इस दिन शेयर बाजार भी बंद रहेगा.
27 या फिर 28, कब है बकरीद की छुट्टी? सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन, स्टॉक मार्केट भी इस दिन रहेगा बंद

बकरीद की छुट्टी का कंफ्यूजन हुआ दूर (Photo: PTI)

बकरीद की छुट्टियों को लेकर कंफ्यूजन दूर हो गया है. भारत सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि बकरीद की आधिकारिक छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक यह छुट्टी 27 मई 2026 के लिए तय की गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई 2026 यानी गुरुवार कर दिया गया है. आपको बता दें कि 28 मई 2026 को शेयर बाजार में भी आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की गई है.

चांद पर निर्भर होती है छुट्टी

कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक 2026 की छुट्टियों की लिस्ट में बकरीद की छुट्टी 27 मई 2026 को अधिसूचित की गई थी. उस वक्त साफ किया गया था कि यह छुट्टी चांद दिखने पर निर्भर करेगी.

27 मई की जगह 28 मई को छुट्टी घोषित

  • मंत्रालय के संज्ञान में यह बात लाई गई है कि दिल्ली में ईद-उल-जुहा 28 मई 2026 को मनाई जाएगी.
  • नोटिफिकेशन के मुताबिक भारत सरकार ने दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित सभी केंद्र सरकार के प्रशासनिक ऑफिसों के लिए 27 मई की जगह 28 मई को छुट्टी घोषित करने का आधिकारिक निर्णय लिया है.
  • नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दिल्ली और नई दिल्ली के बाहर स्थित ऑफिसों के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की समन्वय समिति या फिर संबंधित राज्य सरकार के फैसले के आधार पर छुट्टी की तारीख खुद तय की जा सकती है.

शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 28 मई 2026 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग भी नहीं होगी. ट्रेडिंग हॉलिडे की आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक, 28 मई 2026 को बकरीद के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग हॉलिडे होगा.

दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

  • आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने बकरीद के मौके पर गाइडलाइंस जारी की हैं. बकरीद पर गौवंश, गाय, बछड़ा, ऊंट व अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी है, ऐसा करने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
  • सार्वजनिक स्थलों, गली, सड़कों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं है, ऐसा करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
  • कुर्बानी के बाद सीवर व नाली या सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी डालना पूरी तरह प्रतिबंधित है, कुर्बानी सिर्फ वैध स्थलों पर ही की जा सकती है.
  • इन गाइडलाइंस का उल्लंघन होने पर पुलिस व दिल्ली सरकार के विकास मंत्रालय को सूचित किया जा सकता है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

साल की दूसरी छमाही में छुट्टियों का कैलेंडर

छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक बकरीद के बाद जुलाई में गुरु पूर्णिमा 29 तारीख, बुधवार को मनाई जाएगी. अगस्त में स्वतंत्रता दिवस 15 तारीख, शनिवार को है और रक्षाबंधन 28 तारीख, शुक्रवार को है.

8 नवंबर को दिवाली

  • सितंबर में जन्माष्टमी 4 तारीख, शुक्रवार को है और गणेश चतुर्थी 14 तारीख, सोमवार को है. अक्टूबर में गांधी जयंती 2 तारीख, शुक्रवार को है और शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर, रविवार से शुरू होंगे.
  • दशहरा 21 अक्टूबर, बुधवार को आता है और करवाचौथ 29 अक्टूबर, गुरुवार को है. नवंबर में धनतेरस 6 तारीख, शुक्रवार को, दीपावली 8 तारीख, रविवार को और भाईदूज 11 तारीख, बुधवार को हैं.
  • गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को है. दिसंबर में क्रिसमस 25 तारीख, शुक्रवार को है.
Add Zee Business as a Preferred Source