&format=webp&quality=medium)
CBSE ने 10th और 12th की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए (फोटो - प्रतिकात्मक)
CBSE Compartment Exam 2020 Admit Card : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. CBSE की 10th और 12th के कंपार्टमेंट एग्जाम इसी महीने 21 सितम्बर से शुरू हो रहे है. इस एग्जाम के लिए सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन बच्चों की बोर्ड एग्जाम में कंपार्टमंट आई है और उन्होंने फॉर्म भरा है तो वो स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
इस तरह से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीबीएसई की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल पहले ही घोषित किया जा चुका है. सीबीएसई के कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए 13 से 20 अगस्त तक फॉर्म भरे गए थे. वहीं, 1 से 15 जुलाई तक एग्जाम नहीं देने वाले छात्रों के ऑप्शनल एग्जाम के फॉर्म भी भरे जा चुके हैं. इस बार सीबीएसई कर 10th की बोर्ड परीक्षा में इस बार 1,50,198 स्टूडेंट्स और 12th के 87,651 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई थी. कुछ दिनों पहले सीबीएसई ने ग्रेस मार्क्स देकर छात्रों को पास करने से साफ इनकार कर दिया था बोर्ड ने कहा था कि जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी ही होगी.