करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, 20 दिन बाद बैंक खातों में आएंगे 2000 रुपये

किसानों को इनकम सपोर्ट देने के लिए शुरू की गई पीएम-किसान (PM-KISAN) योजना की दूसरी किश्त 1 अप्रैल को लाभार्थियों के खाते में आ जाएगी.
करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, 20 दिन बाद बैंक खातों में आएंगे 2000 रुपये

किसानों को आय समर्थन के रूप में प्रति वर्ष 6000 रुपये दिए जाएंगे (फोटो- Pixabay)

किसानों को इनकम सपोर्ट देने के लिए शुरू की गई पीएम-किसान (PM-KISAN) योजना की दूसरी किश्त 1 अप्रैल को लाभार्थियों के खाते में आ जाएगी. केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2000 रुपये की पहली किश्त पहले ही किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर चुकी है. केंद्र सरकार ने 9 मार्च को 2.6 करोड़ किसानों के खातों में ये रुपये ट्रांसफर किए थे. इन किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में दूसरी किश्त भी मिल जाएगी.

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पीछे हैं. अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिले, इसलिए सरकार ने फिलहाल कैश ट्रांसफर की दूसरी किश्त के लिए आधार (Aadhar) लिंकिंग को अनिवार्य नहीं किया है. ये सुविधा सिर्फ पहली और दूसरी किस्त के लिए ही है. इस बीच सभी लाभार्थियों को बैंक एकाउंट को आधार से लिंक करवाना होगा.

केंद्र सरकार ने दूसरी किस्त 1 अप्रैल को देने का वादा किया है, इसलिए समय की कमी को देखते हुए लाभार्थियो को पीएम-किसान का लाभ लेने के लिए आधार लिंकिंग से राहत दी जा रही है. पीएम-किसान का लाभ लेने के लिए आधार नंबर को कोट करना अनिवार्य है.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को गोरखपुर में पीएम-किसान योजना लॉन्च की थी. इस योजना के तहत करीब 12 करोड़ किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये आय समर्थन के रूप में दिए जाने का प्रस्ताव है. लाभार्थियों को पहली किस्त के रुप में 2021 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं. दूसरी किस्त 1 अप्रैल को दी जानी है. इसके लिए कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि आधार लिंकिंग जरूरी नहीं होगी. यानी जिन किसानों का आधार लिंक नहीं है, उन्हें भी दूसरी किस्त मिल सकेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6