पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपाई सीएम, सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये पांच विधायक बने मंत्री

सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा, एनडीए शासित 20 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम ने हिस्सा लिया. शुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली.
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपाई सीएम, सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये पांच विधायक बने मंत्री

सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री (Photo: ANI)

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसी के साथ वह पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी के सीएम बन गए हैं. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत भाजपा और एनडीए शासित 20 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए हैं. शुवेंदु अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है. आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी को 207, टीएमसी को 80, कांग्रेस को दो, CPI (M) 1 सीट मिली थी.

इन पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

सुवेंदु अधिकारी को राज्यपाल आर. एन.रवि ने शपथ दिलाई. उनके अलावा आसनसोल दक्षिण सीट की विधायक अग्निमित्रा पॉल, खड़कपुर सदर से विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, बनगांव उत्तर सीट से विधायक अशोक कीर्तनिया और रानीबांध सीट के विधायक खुदीराम टुडू और माथाभांगा सीट से विधायक निसिथ प्रामाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली है.

भवानीपुर सीट में ममता बनर्जी को हराया

  • सुवेंदु अधिकारी ने 2026 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थी. भवानीपुर सीट से उन्होंने पूर्व सीएम ममता बनर्जी को 15105 वोटों से हराया था.
  • शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक और गृहमंत्री अमित शाह ने विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी का बतौर नेता नाम का ऐलान किया था.
  • चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद 7 मई को राज्यपाल आर.एन.रवि ने टीएमसी सरकार को बरखास्त कर दिया था.

पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार के छुए पैर

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया.

कौन हैं 98 साल के माखनलाल सरकार

  • 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे.
  • 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के लोगों में से एक हैं.
  • ब्रिगेड ग्राउंड में रविंद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चैटर्जी के पोस्टर लगाए गए हैं. इसके अलावा ब्रिगेड ग्राउंड में दक्षिणेश्वर मंदिर की शैली वाली कलाकृतियो से सजा है. छऊ, बाउल, गंभीरा लोक कलाऊ की झलकियां और झालमुड़ी, रसगुल्ला, संदेश के स्टॉल लगे हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

सुवेंदु अधिकारी का सियासी सफर

सुवेंदु अधिकारी ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में कांग्रेस छात्र परिषद से की थी. साल 1998 में जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) बनाई तो सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हो गए थे. साल 2009 और साल 2014 में तामलुक सीट से वह सांसद रहे थे. साल 2016 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से विधायक चुने गए. इसके बाद ममता सरकार में वह परिवहन, सिंचाई और जल संसाधन मंत्री रहे. साल 2020 में अधिकारी टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए. साल 2021 से 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6