बिहार के छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं देना होगा ब्याज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब छात्रों को शिक्षा ऋण पर कोई ब्याज नहीं चुकाना होगा. साथ ही लोन चुकाने की अवधि भी बढ़ा दी गई है. ये फैसला राज्य के लाखों छात्रों को राहत देगा और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देगा.
बिहार के छात्रों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं देना होगा ब्याज

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (Student Credit Card Scheme) के तहत शिक्षा ऋण (Education Loan) लेने वाले छात्रों को ब्याज नहीं देना होगा. ये ऐलान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया.

पहले क्या थे नियम

अब तक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 12वीं पास छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 4 लाख रुपए का लोन दिया जाता था. सामान्य छात्रों के लिए ब्याज दर 4% और महिला, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए 1% थी. दो लाख तक के लोन को 60 महीने यानी 5 साल में चुकाने का प्रावधान था. दो लाख से ज्यादा लोन पर 84 महीने यानी 7 साल की अवधि मिलती थी.

नए बदलाव: अब होगा पूरा ब्याज माफ

नीतीश कुमार ने कहा कि अब ये योजना पूरी तरह ब्याज मुक्त होगी. यानी किसी भी छात्र को लोन पर एक भी रुपया ब्याज नहीं चुकाना होगा. साथ ही चुकाने की समयसीमा भी बढ़ा दी गई है.

  • 2 लाख तक का लोन: अब 84 महीने यानी 7 साल में चुका सकेंगे.
  • 2 लाख से ज्यादा का लोन: अब 120 महीने यानी 10 साल तक की अवधि मिलेगी.
  • इससे छात्रों पर आर्थिक दबाव काफी कम होगा.

छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र अब बिना ब्याज के लोन लेकर पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. ये फैसला हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका देगा और रोजगार के नए रास्ते खोलेगा.

नीतीश कुमार का मैसेज

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करें, यही सरकार का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि ये बदलाव छात्रों का मनोबल बढ़ाएंगे और वो उत्साह के साथ पढ़ाई पूरी कर राज्य और देश का भविष्य संवारेंगे.

FAQs

Q1. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अधिकतम कितना लोन मिलेगा?

अधिकतम 4 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा.

Q2. क्या अब सभी छात्रों को जीरो इंटरेस्ट पर लोन मिलेगा?

हां. अब किसी भी श्रेणी के छात्र को ब्याज नहीं देना होगा.

Q3. लोन चुकाने की समयसीमा कितनी है?

2 लाख तक के लोन पर 7 साल और 2 लाख से ज्यादा पर 10 साल का समय मिलेगा.

Q4. इस योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा?

12वीं पास छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं.

Q5. योजना का उद्देश्य क्या है?

राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करना.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6