नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) की तरफ से एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक चेतावनी जारी की गई है. हवाईअड्डे के प्रबंधन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है. एयरपोर्ट कभी भी भर्ती के लिए पैसे नहीं मांगता और इच्छुक उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए.