&format=webp&quality=medium)
सेमीफाइनल में भी यह लय जारी रखना चाहेगा पाकिस्तान.
babar azam record vs scotland: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का धमाकेदार फॉर्म जारी है. स्कॉटलैंड के खिलाफ शारजाह में रविवार को बाबर आजम (Babar Azam) ने टीम के लिए एक और अहम पारी खेलने का काम किया. इस मुकाबले में बाबर ने एक और अर्धशतक जड़ने का काम किया. इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए.
अपनी इस पारी की बदौलत बाबर आजम बतौर कप्तान एक टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले विराट कोहली ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन बार 50 प्लस स्कोर बनाया था. आजम अब विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गए हैं. इस टी-20 वर्ल्ड कप में यह बाबर का चौथा अर्धशतक है. टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड पर रविवार को 72 रन की बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद कप्तान आजम ने कहा कि हम एक इकाई की तरह खेल रहे हैं और हर किसी को प्रत्येक पर पूरा भरोसा है. हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. आजम ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अनुभवी शोएब मलिक ने अंत में 18 गेंद में छह छक्कों और एक चौके जड़ित 54 रन की ताबड़तोड़ पारी से चार विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम छह विकेट पर 117 रन ही बना सकी.
मैच के बाद आजम ने कहा कि हमारी योजना पहले बल्लेबाजी कर पावरप्ले का बढ़िया इस्तेमाल करने की थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके. पर फिर मैंने हफीज और शोएब के साथ भागीदारी की. शोएब ने जिस तरह से पारी का अंत किया, उससे उनका अनुभव दिखता है जिसके लिये वह मशहूर हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से भिड़ने के बारे में कहा कि हम जिस लय में हैं, उसे जारी रखते हुए खेलने का प्रयास करेंगे. निश्चित रूप से दुबई सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक है. खिलाड़ी के तौर पर जब आप दर्शकों के सामने खेलते हो जो आपके लिये चीयर करते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है.