दिल्ली में कब से लागू होगी 10 लाख का फायदा देने वाली आयुष्मान भारत बीमा योजना? सामने आया ये बड़ा अपडेट

दिल्‍ली में आयुष्‍मान भारत योजना किस दिन लागू होगी, इसको लेकर बड़ा अपडेट मिला है. इसके बाद पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य रहेगा जिसने इस योजना को नहीं अपनाया है. 
दिल्ली में कब से लागू होगी 10 लाख का फायदा देने वाली आयुष्मान भारत बीमा योजना? सामने आया ये बड़ा अपडेट

दिल्ली सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लागू करने के लिए 18 मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इसके साथ ही, दिल्ली स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा.

इस दिन 5 परिवारों को मिलेंगे AB-PMJAY कार्ड

इसके बाद पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य रहेगा जिसने इस योजना को नहीं अपनाया है. सूत्रों ने बताया, ‘‘18 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और पांच परिवारों को एबी-पीएमजेएवाई कार्ड दिए जाएंगे, जिससे वे इस योजना के लाभार्थी बन जाएंगे.’’ योजना का कार्यान्वयन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख वादों में से एक था. पिछली आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी खुद की योजना शुरू की थी और AB-PMJAY को लागू करने से इनकार कर दिया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्‍ली में 10 लाख का मिलेगा कवरेज

बता दें आयुष्‍मान भारत केंद्र सरकार की स्‍कीम है, जिसके तहत सभी पात्र लाभार्थियों को 5 लाख तक का इलाज दिया जाता है. लेकिन दिल्‍ली के लाभार्थियों को इसके तहत 10 लाख तक का फ्री इलाज मिलेगा. इसमें 5 लाख का हेल्‍थ कवरेज दिल्‍ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा. आयुष्मान कार्ड धारक दिल्ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत इम्पैनल्ड किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे.

इन लोगों को मिलता है फायदा

एबी-पीएमजेएवाई भारत की आबादी के आर्थिक रूप से कमजोर 40 प्रतिशत हिस्से में शामिल 12.37 करोड़ परिवारों के साथ लगभग 55 करोड़ लाभार्थियों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में प्रति परिवार, हर वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करता है. केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर, 2024 को 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति से इतर, प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ प्रदान करने के लिए एबी-पीएमजेएवाई का विस्तार किया था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6