&format=webp&quality=medium)
ये तो हर कोई जानता ही है कि ड्राई फ्रूट्स सेहत और एनर्जी दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, इसलिए कई लोग अपनी दिनचर्या की शुरुआत इन्हें खाकर करते हैं. लेकिन कई बार तगड़े प्राइस होने के कारण इनको नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि सबसे सस्ते और अच्छी क्वालिटी वाले ड्राई फ्रूट्स कहां मिलते हैं,तो इसका जवाब है दिल्ली.जी हां दिल्ली का एक ऐतिहासिक बाजार – खारी बावली सस्ते ड्राई फ्रूट्स देने के लिए फेमस है. यह सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रायूट्स मार्केट है, जहां आपको हर ड्राई फ्रूट मिलेगा, वो भी ऐसे दाम पर कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे.
आपको बता दें कि दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बसा यह खारी बावली बाजार मुगलों के जमाने से चला आ रहा है.ये एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रूट्स मार्केट माना जाता है.असल में यह आज भी उतना ही मशहूर है जितना सदियों पहले था. यहां की गलियों में कदम रखते ही आपको देसी और विदेशी ड्राई फ्रूट्स की खुशबू आपको अपनी तरफ खींच लेगी. इस मार्केट की सबसे खास बात ये है कि यहां सबसे कम दाम में ड्राई फ्रूट्स मिल जाते हैं.
चलिए सोचिए कि आपको एक ही जगह पर अफगानिस्तान, ईरान, तजाकिस्तान और अमेरिका जैसे दूर-दराज के देशों से आए बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स मिल जाएं तो कैसा रहेगा? असल में खारी बावली में करीब 6000 दुकानें हैं, जहां काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, खजूर, अंजीर, अखरोट, मुनक्का, छुहारा और ब्लूबेरी जैसी हर वैरायटी की भरमार है. आपकी पसंद कुछ भी हो, यहां सब कुछ मिल जाने वाला है.
इसके अलावा खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स के दाम सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.असल में यहाँ आपको अपने आसपास के बाजारों से कहीं बेहतर और किफायती दाम मिल जाते हैं , तो आइए, कुछ कीमतों पर नज़र डालें (कीमतें बदल सकती हैं, खरीदने से पहले पता जरूर कर लें):
जी हां, ₹600 प्रति किलो में बादाम और काजू मिलना, वो भी बेहतरीन क्वालिटी के, किसी सपने से कम नहीं.तो यही वजह है कि खारी बावली थोक और खुदरा दोनों तरह के खरीदारों के बीच बेहद पॉपुलर है.
आपको बता दें कि यह बाजार सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है. लेकिन, रविवार को यह बंद रहता है. हालांकि दिवाली जैसे त्योहारों के समय यहां इतनी भीड़ होती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर आप सच में सबसे अच्छे और सस्ते ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं, तो थोड़ी भीड़ सहना तो बनता है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, ड्राई फ्रूट्स खरीदने से पहले एक दाम खुद पता कर लें)
5 FAQs:
Q1-खारी बावली बाजार कहाँ है?
A-यह दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित है.
Q2-बाजार के खुलने का समय क्या है?
A-सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक। रविवार बंद रहता है.
Q3-खारी बावली में कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं?
A-बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट, अंजीर, मुनक्का, ब्लूबेरी और कई अन्य.
Q4-ड्राई फ्रूट्स की कीमतें कितनी हैं?
A-बादाम ₹600-₹2000/kg, काजू ₹600-₹1000/kg, किशमिश ₹200-₹800/kg, पिस्ता ₹1100/kg तक.
Q5-क्या यह थोक और खुदरा दोनों के लिए है?
A-हाँ, खारी बावली थोक और खुदरा दोनों प्रकार के खरीदारों के लिए उपयुक्त है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)