कॉल करने पर अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज! सरकार ने बंद किया साइबर फ्रॉड वाला कॉलर ट्यून

Amitabh Bachchan Cyber fraud Caller Tune: किसी को फोन करने पर अब अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर फ्रॉड वाला मैसेज सुनने को नहीं मिलेगा. सरकार ने इसे बंद करने का फैसला किया है.
कॉल करने पर अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज! सरकार ने बंद किया साइबर फ्रॉड वाला कॉलर ट्यून

Amitabh Bachchan Cyber fraud Caller Tune: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज ऐसे तो सभी को पसंद आती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से इसने पूरे देश को थोड़ा परेशान कर रखा है. दरअसल, पिछले कुछ समय से हम जब भी किसी को कॉल करते थे तो अमिताभ बच्चन की गंभीर और दमदार आवाज़ में एक चेतावनी सुनाई देती थी—“साइबर फ्रॉड से सावधान रहें...”. अब यह आवाज़ आपको परेशान नहीं करेगी. सरकार ने इस जागरूकता अभियान को बंद कर दिया है.

क्या था ये साइबर फ्रॉड वाला मैसेज?

कोविड काल के दौरान शुरू किया गया यह ऑडियो संदेश भारत सरकार के संचार मंत्रालय और दूरसंचार विभाग की पहल थी. इसमें अमिताभ बच्चन की आवाज में नागरिकों को बताया जाता था कि वे किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP न शेयर करें और किसी भी कॉल पर बैंकिंग डिटेल्स न दें. सरकार का यह कदम देश में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए था, जिसे अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता के साथ जोड़ा गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल?

हालांकि इस संदेश का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. खासकर जब किसी इमरजेंसी कॉल के वक्त यह मैसेज बीच में आ जाता, तो लोग परेशान हो जाते. ऐसे में अमिताभ बच्चन को खुद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

बिग बी ने क्या कहा ट्रोलर्स को?

कुछ दिन पहले एक यूजर के ट्रोलिंग कमेंट पर अमिताभ बच्चन ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा –
“सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया.”

Amitabh

कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि अगर कॉल इतनी जरूरी है तो यह ऑडियो संदेश उसे क्यों रोकता है? कुछ ने तो यह तक कह दिया कि अमिताभ को कॉल पर बोलना बंद कर देना चाहिए. यह आलोचना इस हद तक बढ़ गई कि खुद अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर जवाब देना पड़ा.