All Party Meeting: राहुल बोले- हमले के खिलाफ एक्शन में सरकार को हमारा सपोर्ट, जानिए बाकी पार्टियों ने क्या कहा

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय मीटिंग हुई. इस मीटिंग में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सभी ने 2 मिनट का मौन रखा.
All Party Meeting: राहुल बोले- हमले के खिलाफ एक्शन में सरकार को हमारा सपोर्ट, जानिए बाकी पार्टियों ने क्या कहा

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय मीटिंग हुई. इस मीटिंग में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सभी ने 2 मिनट का मौन रखा. यह मीटिंग करीब 2 घंटे तक चली. इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता शामिल हुए. मीटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग पार्टी की तरफ से इस पर बयान सामने आ रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा है कि सभी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है. वह बोले विपक्ष की तरफ से सरकार को इस हमले के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने को लेकर पूरा समर्थन है. बता दें कि राहुल गांधी शुक्रवार को कश्मीर के अनंतनाग जाएंगे और हमले में घायल हुए लोगों से मिलेंगे.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है- हम सरकार के किसी भी एक्शन का सपोर्ट करेंगे. हमने कहा कि जम्मू और कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि सभी पार्टियों ने आतंकी कैंप खत्म करने के लिए सरकार से एक्शन की मांग की है.

टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि सुरक्षा में हुई चूक पर भी बात हुई. आतंक से निपटने के इस कदम में सभी पार्टियां सरकार के साथ हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6