Weather Update: घर से निकलने के पहले यहां देखें मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
Weather Update: घर से निकलने के पहले यहां देखें मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी (फाइल फोटो)

मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्रा, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान आसमान में बिजली भी देखी जाएगी. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं.

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अरब सागर के तटीय इलाकों, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी, महाराष्ट्रा, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी. इन हवाओं के चलते समुद्र में ऊंची लहरें देखी जाएंगी. ऐसे में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह आसमान में बादल रहेंगे. हवा में नमी रहेगी. दिन में तेज हवाएं चलेंगी. इन हवाओं की स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी. अधिकतम तामपान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनमत तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6