हार के बाद जसप्रीत बुमराह का छलका दर्द, कहा- हम लोग छह महीने से घर,परिवार से दूर हैं और...

Highlights, India vs New Zealand T20 World Cup 2021: जसप्रीत बुमराह ने कहा कि प्लान के मुताबिक हमारे खिलाड़ी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. वहीं टॉस हारने से भी हमें नुकसान झेलना पड़ा.
हार के बाद जसप्रीत बुमराह का छलका दर्द, कहा- हम लोग छह महीने से घर,परिवार से दूर हैं और...

साहस का प्रदर्शन नहीं कर सके भारतीय खिलाड़ी.

Highlights, India vs New Zealand T20 World Cup 2021: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की हार के बाद से लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए जा रहे हैं. भारतीय टीम की हार के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने खिलाड़िय़ों के लचर प्रदर्शन का एक कारण बताया है. जसप्रीत बुमराह ने कहा कि प्लान के मुताबिक हमारे खिलाड़ी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. वहीं टॉस हारने से भी हमें नुकसान झेलना पड़ा.

बुमराह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आपको कई बार ब्रेक की जरूरत होती है. आप अपने परिवार को मिस करते हो. आप छह महीने से लगातार खेल रहे हो. ऐसे में आपके दिमाग पर असर पड़ता है. जिससे खिलाड़ियों के खेल पर भी नकारात्म प्रभाव पड़ता है. बुमराह के मुताबिक टीम के खराब प्रदर्शन के लिए कहीं ना कहीं थकान और जरूरत से ज्यादा क्रिकेट खेलना भी है. टीम इंडिया जनवरी से ही लगातार क्रिकेट खेल रही है. इस दौरान खिलाड़ियों को बायो-बबल में भी रखा गया था.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

साहस का प्रदर्शन नहीं कर सके भारतीय खिलाड़ी

वहीं पीटीआई के मुताबिक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनके खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से साहस का प्रदर्शन नहीं कर सके. कोहली ने लगातार दूसरी हार के बाद कहा, ‘यह बहुत अजीब है. मुझे नहीं लगता कि हम बल्ले या गेंद से अपने खेल में साहस दिखा पाए. हमने रन ज्यादा नहीं बनाए लेकिन उसे बचाने के लिए भी साहस के साथ नहीं उतरे.’ उन्होंने कहा भारत के लिए खेलते समय अपेक्षाओं का सामना करना आना ही चाहिए.

अपेक्षाओं पर खड़ी नहीं उतर सकी टीम

उन्होंने कहा, ‘जब आप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं तो प्रशंसकों की ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की भी काफी अपेक्षाएं होती है. अपेक्षाएं हमेशा रहेंगी और हम इतने साल से उनका सामना करते आए हैं. भारत के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी को करना पड़ता है.’ उन्होंने कहा, ‘जब आप एक टीम के रूप में खेलते हैं तो अपेक्षाओं का दबाव नहीं पड़ता लेकिन पिछले दो मैचों में हम ऐसा कर नहीं सके.’