&format=webp&quality=medium)
आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक की पहचान का अहम दस्तावेज है. सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल सिम और टैक्स फाइलिंग तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके आधार में कोई गलती है, तो उसे सही करवाना बेहद जरूरी है. UIDAI (Unique Identification Authority of India) आपको आधार अपडेट करने की सुविधा तो देता है, लेकिन इसके कुछ सख्त नियम भी हैं. आइए जानते हैं कि आधार कार्ड में कौन-सी जानकारियों को कितनी बार सुधारा जा सकता है.
आधार कार्ड में पता आप कितनी भी बार बदल सकते हैं. इसके लिए कोई लिमिट तय नहीं है. अगर आप किराए के मकान में रहते हैं या अक्सर लोकेशन बदलते हैं, तो बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, रेंट एग्रीमेंट जैसे दस्तावेजों के जरिए आप ऑनलाइन भी पता अपडेट कर सकते हैं.
Q1. क्या मैं अपना आधार कार्ड पूरी तरह से फिर से बनवा सकता/सकती हूं?
नहीं, आप आधार में सिर्फ जानकारी अपडेट कर सकते हैं, नया आधार नहीं बनवा सकते.
Q2. क्या आधार में फोटो भी बदली जा सकती है?
हां, आधार केंद्र जाकर आप फोटो भी अपडेट करा सकते हैं, इसकी कोई लिमिट सीमित नहीं की गई.
Q3. आधार अपडेट कितना समय लेता है?
सामान्यतः 7 से 90 दिन तक का समय लग सकता है.
Q4. आधार में पता अपडेट कराने का शुल्क कितना है?
आधार सेवा केंद्र में पते का अपडेट कराने का शुल्क ₹50 है.