&format=webp&quality=medium)
UIDAI Rules Alert: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से है. बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर मोबाइल सिम खरीदने तक सभी के लिए आधार कार्ड एक आवश्यक डॉक्यूमेंट है. ऐसे में यदि कोई आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करे, तो आप भारी मुश्किल में पड़ सकत हैं. अब UIDAI आधार कार्ड से जुड़े फर्जीवाड़ों के मामलों में कदम उठा सकती है.
आधार कार्ड इश्यू करने वाली संस्था UIDAI के पास अब आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई करने का अधिकार होगा. भारत सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि UIDAI के पास आधार अधिनियम (Aadhaar Act) का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाने का अधिकार दिया है.
बता दें कि UIDAI के लिए इस संबंध में एक नियम दो साल पहले ही बनाया जा चुका है. हालांकि इसे लेकर नोटिफिकेशन 2 नवंबर, 2021 को जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक UIDAI आधार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. इसके लिए UIDAI नए अधिकारियों की नियुक्ति भी कर सकती है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर UIDAI 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगा सकती है.
बताया जा रहा है कि इसके बाद UIDAI आधार के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अधिक सख्ती से निपट पाएगी. इसके पहले UIDAI के पास आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल या नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाइ करने से जुड़े कोई अधिकार नहीं थे.