48 लाख लोग पाएंगे पेंशन, सरकार ने दी इस योजना को मंजूरी

ओडिशा सरकार ने मधु बाबू पेंशन योजना (MBPY) के तहत 48 लाख लाभार्थियों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि का ऐलान किया.
48 लाख लोग पाएंगे पेंशन, सरकार ने दी इस योजना को मंजूरी

पेंशनधारियों को अब 500 रुपये प्रति माह की संशोधित पेंशन मिलेगी. (फाइल फोटो)

ओडिशा सरकार ने मधु बाबू पेंशन योजना (MBPY) के तहत 48 लाख लाभार्थियों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि का ऐलान किया. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां अमा गांव अमा विकास कार्यक्रम में इस वृद्धि की घोषणा की.

नई घोषणा के मुताबिक, पेंशनधारियों को अब 500 रुपये प्रति माह का संशोधित पेंशन मिलेगा, जबकि पहले 300 रुपये मिलती थी. वहीं, 80 साल के अधिक उम्र के लोगों को अब 700 रुपये प्रति माह का पेंशन मिलेगा, जो पहले 500 रुपये प्रति माह मिलता था.

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि करीब 48 लाख लाभार्थियों में राज्य के बुर्जुग पुरुष/महिलाएं, दिव्यांग, विधवा और निराश्रित महिलाएं शामिल हैं. उन्हें नया पेंशन 15 फरवरी से मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

पटनायक ने कहा, "मेरी सरकार का लक्ष्य एमबीपीवाई के तहत सभी वास्तविक लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है. हाल ही में इस योजना में पांच लाख अतिरिक्त लाभार्थियों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही इस योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 48 लाख हो गई है."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6