100 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग तीन महीने में होगी तय, ये होगा पैमाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से राज्य सरकारों को चिट्ठी लिख कर कहा गया है कि वे पीने के पानी की क्वालिटी के लिए बीआईएस के मानक को जरूरी बनाएं.
100 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग तीन महीने में होगी तय, ये होगा पैमाना

वर्ष 2024 तक देश के हर घर में नल से पीने के पानी को उपलब्ध कराने का लक्ष्य. (रॉयटर्स)

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) अगले तीन महीनों में देश के 100 स्मार्ट सिटी की रैंकिंग तय करेगा. यह रैंकिंग नल से सप्लाई किए जा रहे पानी की क्वालिटी के आधार पर तय किया जाएगा. केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने सोमवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने यह भी बताया कि बीआईएस अगले छह महीने में देश के हर जिले में नल से सप्लाई किए जा रहे पानी की जांच करेगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से राज्य सरकारों को चिट्ठी लिख कर कहा गया है कि वे पीने के पानी की क्वालिटी के लिए बीआईएस के मानक को जरूरी बनाएं. दिल्ली में अलग-अलग जगहों से लिए गए पानी के 11 सैंपल की जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद उसे अगले महीने पब्लिक कर दिया जाएगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

Add Zee Business as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वर्ष 2024 तक देश के हर घर में नल से पीने के पानी को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है, जिसमें बीआईएस बड़ी भूमिका निभा सकता है, क्योंकि वह पानी के पाइप के लिए भी मानक तय करता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6