&format=webp&quality=medium)
देश में दस ऐतिहासिक स्थल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे (फाइल फोटो)
देश के आम लोगों को देश की संस्कृति एवं इतिहास से परिचित कराने के लिए भारत सरकार की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है. केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को ऐलान किया कि देशभर के 10 ऐतिहासिक स्थलों को देखने का समय बढ़ा दिया गया है. अब यह ऐतिहासिक स्थल सुबह 09 बजे से रात 09 बजे तक के लिए आम जनता के लिए खुलेंगे.
पहले शाम 05 बजे तक ही खुलते थे ये स्थल
संस्कृति मंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके पहले ये दर्शनी स्थल आम जनता के लिए सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक खुले रहते थे. उन्होंने कहा कि ये निर्णय आम जनता और पर्यटकों के लाभ के लिए लिया गया है जो इन ऐतिहासिक स्थलों की सुंदरता देखने के लिए यहाँ आते हैं.
पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि इन 10 ऐतिहासिक स्थलों के अलावा अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी समय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. प्रथम चरण में जिन 10 ऐतिहासिक स्थलों को चुना गया है.
इन ऐतिहासिक स्थलों के लिए समय बढ़ाया गया
स्मारक का नाम जिला राज्य