38 महीनों की ऊंचाई पर पहुंची थोक महंगाई, 2.13% से बढ़कर 3.88%; जानें कौन सी चीजें हुईं सबसे ज्यादा महंगी

WPI March 2026: मार्च में थोक महंगाई दर 2.13% से बढ़कर सीधे 3.88% पर पहुंच गई है. यह पिछले 38 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है. सबसे ज्यादा उछाल प्राइमरी आर्टिकल्स में आया है, जबकि फ्यूल एंड पावर सेगमेंट भी निगेटिव से पॉजिटिव जोन में आ गया है.
38 महीनों की ऊंचाई पर पहुंची थोक महंगाई, 2.13% से बढ़कर 3.88%; जानें कौन सी चीजें हुईं सबसे ज्यादा महंगी

WPI Inflation: भारत में तेजी से बढ़ी थोक महंगाई. (Image: Canva)

WPI March 2026: महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ती दिख रही है. मार्च महीने में थोक महंगाई (WPI) अचानक उछलकर 38 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. खास बात ये है कि इस तेजी के पीछे सिर्फ एक सेक्टर नहीं, बल्कि कई अहम कैटेगरी में कीमतों का बढ़ना जिम्मेदार है. ऐसे में आम आदमी से लेकर बाजार तक, सभी पर इसका असर देखने को मिल सकता है.

38 महीने के हाई पर पहुंची थोक महंगाई

मार्च में थोक महंगाई दर 2.13% से बढ़कर सीधे 3.88% पर पहुंच गई है. यह पिछले 38 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है, जो यह संकेत देता है कि कीमतों का दबाव फिर से बढ़ रहा है. साथ ही जनवरी के आंकड़ों में भी संशोधन किया गया है, जहां महंगाई दर 0.96% से बढ़ाकर 1.68% कर दी गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा बढ़ी महंगाई?

सबसे ज्यादा उछाल प्राइमरी आर्टिकल्स में आया है, जबकि फ्यूल एंड पावर सेगमेंट भी निगेटिव से पॉजिटिव जोन में आ गया है.

कैटेगरीफरवरीमार्च
प्राइमरी आर्टिकल3.27%6.36%
फ्यूल एंड पावर-3.78%1.05%
मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट2.92%3.39%
फूड इंफ्लेशन1.85%1.85%

कोर महंगाई भी बढ़ी, चिंता गहराई

मार्च में कोर महंगाई (जिसमें फूड और फ्यूल शामिल नहीं होते) 41 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. यह संकेत है कि महंगाई अब सिस्टम में गहराई तक फैल रही है, जो पॉलिसी मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन सकता है.

आम आदमी और बाजार पर क्या असर?

थोक महंगाई बढ़ने का असर धीरे-धीरे खुदरा महंगाई (CPI) पर भी दिख सकता है. थोक महंगाई बढ़ने से प्रोडक्शन के स्तर पर कच्चा माल, ईंधन और मैन्युफैक्चरिंग की कीमतें बढ़ती हैं, प्रॉडक्शन कॉस्ट बढ़ता है और इससे कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स की कीमतें बढ़ती हैं. इससे रिटेल महंगाई बढ़ती है, लोगों की खरीदारी क्षमता घटती है, ये इकोनॉमी पर असर डालता है.

  • रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं
  • कंपनियों की लागत बढ़ेगी, जिससे प्रॉफिट पर दबाव
  • ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद टल सकती है
  • बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है

खुदरा महंगाई पहले से ही बढ़कर आई है

मार्च 2026 के लिए जारी खुदरा महंगाई यानी CPI 3.21% से बढ़कर 3.40% पर पहुंच गई. मार्च में खुदरा महंगाई 3.21% से बढ़कर 3.40% हो गई है, जिसमें खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने अहम भूमिका निभाई. हालांकि बढ़ती ग्लोबल क्रूड कीमतें आगे चिंता बढ़ा सकती हैं.

यह बढ़ोतरी भले ही सीमित है, लेकिन यह संकेत देती है कि कीमतों में दबाव धीरे-धीरे फिर से उभर रहा है. सालाना आधार पर भी महंगाई 3.40% रही, जो RBI के 4% के टारगेट से नीचे जरूर है, लेकिन ट्रेंड में हल्की तेजी दिख रही है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 WPI क्या होता है?

WPI यानी Wholesale Price Index, जो थोक स्तर पर कीमतों में बदलाव को मापता है.

Q2 मार्च में WPI कितना रहा?

मार्च में WPI बढ़कर 3.88% हो गया.

Q3 महंगाई बढ़ने की मुख्य वजह क्या है?

प्राइमरी आर्टिकल्स और फ्यूल एंड पावर की कीमतों में उछाल.

Q4 क्या इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा?

हां, इससे धीरे-धीरे खुदरा महंगाई बढ़ सकती है और खर्च बढ़ सकता है.

Q5 निवेशकों को क्या करना चाहिए?

महंगाई के दौर में संतुलित निवेश रखें और सोना-चांदी में SIP या गिरावट पर निवेश करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6