ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक की पत्नी के पास हैं Infosys के 3.89 करोड़ शेयर, डिविडेंड से की 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई

इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की बेटी अक्षता के पास सितंबर के अंत में इन्फोसिस के 3.89 करोड़ या 0.93% शेयर थे. अक्षता को डिविडेंड के रूप में 126.61 करोड़ रुपये मिले.
ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक की पत्नी के पास हैं Infosys के 3.89 करोड़ शेयर, डिविडेंड से की 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty) को भारत की दूसरी सबसे बड़ी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) में अपनी हिस्सेदारी के लिए 2022 में 126.61 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला. बता दें कि अक्षता को ब्रिटेन से बाहर अपनी आय पर कर स्थिति के चलते विवादों का सामना करना पड़ा था.

शेयर बाजारों को उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की बेटी अक्षता के पास सितंबर के अंत में इन्फोसिस के 3.89 करोड़ या 0.93% शेयर थे. बीएसई पर मंगलवार को 1,527.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर उनकी हिस्सेदारी 5,956 करोड़ रुपये की है.

डिविडेंड से 126.61 करोड़ रुपये की कमाई

Add Zee Business as a Preferred Source

इन्फोसिस ने इस साल 31 मई को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 16 रुपए प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का भुगतान किया. कंपनी द्वारा शेयर बाजारों को दी जानकारी के मुताबिक उसने चालू वर्ष के लिए 16.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है.

दोनों डिविडेंड का कुल योग 32.5 रुपये प्रति शेयर है. इस तरह अक्षता को डिविडेंड के रूप में 126.61 करोड़ रुपये मिले. इन्फोसिस भारत में सबसे अच्छा लाभांश देने वाली कंपनियों में शामिल है.

सुनक (42) ने ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं. उन्होंने 2009 में अक्षता से शादी की थी और इस दंपति की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6