अगले 2 सालों के लिए 6.7% की रफ्तार से ग्रोथ कर सकती है इंडियन इकोनॉमी - वर्ल्ड बैंक

World Bank on India GDP Growth: वर्ल्ड बैंक ने साउथ एशिया को लेकर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक, अगले दो फिस्कल में भारत का ग्रोथ 6.7% पर स्टेबल रह सकता है.
अगले 2 सालों के लिए 6.7% की रफ्तार से ग्रोथ कर सकती है इंडियन इकोनॉमी - वर्ल्ड बैंक

World Bank on Indian Economy.

World Bank on India GDP Growth: विश्व बैंक के साउथ एशिया के नवीनतम वृद्धि अनुमानों के अनुसार अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्त वर्षों के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी प्रति वर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है. विश्व बैंक ने गुरुवार को कहा, वित्त वर्ष 2025-26 में साउथ एशिया में वृद्धि दर बढ़कर 6.2 फीसदी होने की उम्मीद है. इसमें भारत में मजबूत वृद्धि होना शामिल है.

FY26, FY27 में 6.7% ग्रोथ का अनुमान

इसमें कहा गया, ‘‘ भारत में अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्त वर्षों में वृद्धि दर 6.7 फीसदी प्रति वर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है.’’ बैंक ने कहा, ‘‘ सर्विस सेक्टर में निरंतर विस्तार होने की उम्मीद है. विनिर्माण गतिविधि मजबूत होगी, जिसे कारोबारी माहौल में सुधार के लिए सरकार की पहलों का समर्थन प्राप्त होगा. निवेश वृद्धि स्थिर रहने का अनुमान है तथा निजी निवेश में वृद्धि से सार्वजनिक निवेश में नरमी की भरपाई होगी.’’

Add Zee Business as a Preferred Source

FY25 में 6.5% ग्रोथ का अनुमान

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में भारत की वृद्धि दर घटकर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जो निवेश में मंदी तथा विनिर्माण क्षेत्र की कमजोर वृद्धि को दर्शाता है. भारत के अलावा इस क्षेत्र में 2024 में वृद्धि दर बढ़कर 3.9 फीसदी हो जाने का अनुमान है. यह मुख्य रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका में सुधार को दर्शाता है, जो आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपनाई गई बेहतर व्यापक आर्थिक नीतियों का परिणाम है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6