WPI Inflation: महंगाई से राहत की खबर! नवंबर में थोक महंगाई -0.32%, फूड प्राइस में गिरावट

नवंबर में थोक महंगाई दर -0.32% पर रही, जिसकी बड़ी वजह खाद्य उत्पादों, ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है. हालांकि खुदरा महंगाई में हल्की बढ़त दिखी, लेकिन खाद्य महंगाई नकारात्मक रहने से आम लोगों को राहत मिली है.
WPI Inflation: महंगाई से राहत की खबर! नवंबर में थोक महंगाई -0.32%, फूड प्राइस में गिरावट

नवंबर में आम लोगों के लिए राहत की खबर आई है. देश की थोक महंगाई दर (WPI Inflation) एक बार फिर नकारात्मक दायरे में पहुंच गई है. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, नवंबर में थोक महंगाई दर -0.32% दर्ज की गई है. खाने-पीने की चीजों, मिनरल ऑयल, कच्चे तेल, नेचुरल गैस, बेसिक मेटल और बिजली की कीमतों में आई गिरावट इसकी बड़ी वजह रही. यानी थोक स्तर पर महंगाई का दबाव कम हुआ है.

क्यों नेगेटिव रही नवंबर की थोक महंगाई

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में कई अहम सेक्टर्स में कीमतें घटी हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • खाद्य उत्पादों की कीमतों में नरमी आई.
  • मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस सस्ते हुए.
  • बेसिक मेटल और इलेक्ट्रिसिटी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली.
  • इन्हीं वजहों से थोक महंगाई दर नकारात्मक दायरे में बनी रही.

प्राथमिक वस्तुएं, ईंधन और ऊर्जा का हाल

नवंबर में अलग-अलग कैटेगरी की स्थिति कुछ ऐसी रही-

  • प्राथमिक वस्तुएं: सालाना आधार पर थोक महंगाई दर -2.93% रही.
  • ईंधन और ऊर्जा: सालाना थोक महंगाई दर -2.27% दर्ज की गई.
  • ये आंकड़े बताते हैं कि कच्चे माल और ऊर्जा से जुड़ी लागत में कमी आई है.

फूड इंडेक्स में भी गिरावट

नवंबर में फूड इंडेक्स की थोक महंगाई दर -2.60% रही. इसका सीधा मतलब ये है कि थोक स्तर पर खाने-पीने की चीजें पिछले साल के मुकाबले सस्ती हुई हैं. इससे आगे चलकर खुदरा कीमतों पर भी असर दिख सकता है.

मासिक आधार पर कहां बढ़ीं कीमतें

हालांकि सालाना आधार पर गिरावट रही, लेकिन मासिक आधार पर कुछ सेक्टर्स में बढ़त भी दिखी-

  • मिनरल्स: 4.50% की बढ़त.
  • खाद्य उत्पाद: 2.5% की बढ़ोतरी.
  • गैर-खाद्य पदार्थ: 1.28% की तेजी.

वहीं कच्चे तेल और नेचुरल गैस में अक्टूबर 2025 के मुकाबले नवंबर में थोक महंगाई दर -1.62% रही.

खुदरा महंगाई का क्या हाल रहा

थोक महंगाई के उलट, खुदरा स्तर पर नवंबर में हल्की तेजी देखने को मिली. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक खुदरा महंगाई (CPI): 0.71% रही. अक्टूबर में ये 0.25% थी, यानी 46 बेसिस पॉइंट की बढ़त.

शहर बनाम गांव

  • शहरी महंगाई: 1.40%
  • ग्रामीण महंगाई: 0.10%

खाद्य महंगाई में बड़ी राहत

  • नवंबर में खाद्य महंगाई दर -3.91% रही.
  • ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई -4.05%.
  • शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई -3.60%.

ये आंकड़े बताते हैं कि खाने-पीने की चीजों में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है.

किन चीजों के दाम बढ़े

पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले नवंबर में-

  • अनाज: 0.10%
  • मांस और मछली: 2.50%
  • अंडे: 3.77%
  • दूध और दूध उत्पाद: 2.45%
  • ऑयल और फैट: 7.87%
  • फल: 6.87%
  • चीनी और उत्पाद: 4.02%
  • नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स: 2.92%

इन कैटेगरी में सालाना आधार पर कीमतों में इजाफा देखा गया है.

FAQs

Q1. नवंबर में थोक महंगाई दर कितनी रही?
नवंबर में थोक महंगाई दर -0.32% रही.

Q2. थोक महंगाई नेगेटिव क्यों रही?
खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, कच्चे तेल, गैस और बिजली की कीमतें घटने से ये नेगेटिव रही.

Q3. क्या खुदरा महंगाई भी नेगेटिव रही?
नहीं, खुदरा महंगाई नवंबर में 0.71% रही.

Q4. खाद्य महंगाई में कितनी गिरावट आई?
नवंबर में खाद्य महंगाई दर -3.91% रही.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6