&format=webp&quality=medium)
ईरान जंग ने दुनिया भर के तेल व्यापार के लिए सबसे अहम स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लगभग ठप कर दिया है. तेल संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है. ईरानी अधिकारियों ने LPG ले जाने वाले दो भारतीय झंडे वाले जहाजों शिवालिक और नंदा देवी को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमानित दे दी है. वेसल ट्रैफिक मॉनिटरिंग साइट मरीन ट्रैफिक के मुताबिक शिवालिक जहाज को आखिरी बार ओमान की खाड़ी में देखा गया था. इसके 21 मार्च तक अपने निर्धारित गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचने की उम्मीद है.
न्यूज एजेंसी ANI को इससे पहले सरकारी सूत्र ने बताया था कि गैस ले जा रहा भारतीय ध्वज वाला जहाज 'शिवालिक' बिना किसी एस्कोर्ट के हॉर्मुज स्ट्रेट को पार कर रहा है. आस-पास मौजूद भारतीय नौसेना के युद्धपोत स्टैंडबाय पर हैं.
ईरान द्वारा भारतीय जहाजों की दी गई इस खास छूट पर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने पुष्टि की थी कि तेहरान भारत जाने वाले जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के जरिए सुरक्षित रास्ता देगा.
राजदूत ने कहा- 'भारत और ईरान दोस्त'
भारत में ईरान के सुप्रीम नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने साफ किया है कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को कभी बंद नहीं किया है. उन्होंने कहा है कि यह खुला है लेकिन मौजूदा हालात के कारण इस इलाके से जहाज नहीं गुजर पा रहे हैं. कुछ जहाज अभी भी गुजर रहे हैं. इलाही ने ग्लोबल लीडर्स से एकजुट होने की अपील की है. उनके मुताबिक दुनिया भर के नेता अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर दबाव डालें ताकि वह उनके देश के खिलाफ चल रहे इस अन्यायपूर्ण युद्ध को तुरंत रोकें.
Zee Business Live TV यहां पर देखें