&format=webp&quality=medium)
Fake Paneer: नकली पनीर बेचने वालों की शामत. फूड रेगुलेटर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने राज्यों से नकली पनीर और इस्तेमाल हुए तेल के दोबारा प्रयोग पर कड़े एक्शन का निर्देश दिया है. एफएसएसएआई ने पनीर में मिलावट पर सख्त कार्रवाई की बात कही है. बता दें कि नकली या मिलावटी पनीर खाने से फूड पॉइजनिंग, एलर्जी, इम्यून सिस्टम का कमजोर होना और यहां तक कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा हो सकता है.
फूड रेगुलेटर ने कहा है कि पनीर में मिलावट पर सख्त कार्रवाई होगी. FSSAI ने ऑथराइज्ड टेस्टिंग सेंटर्स की लिस्ट जारी की है. साथ ही एनालॉग पनीर के लिए गाइडलाइंस पालन सुनिश्चित करने को कहा है. FSSAI ने कहा कि इस्तेमाल हो चुके तेल का दोबारा इस्तेमाल करने पर कार्रवाई होगी. उसने छापेमारी और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. डम सैंपलिंग बढ़ाने को कहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
बता दें कि ज़ी बिजनेस ने लगातार नकली पनीर को लेकर ख़बर दिखाई है. महाराष्ट्र में इसको लेकर दो दौर की बैठकें भी हुईं हैं. एनालॉग, मिलावटी, नकली पनीर पर कार्रवाई के लिए FSSAI को निर्देशित करने का आग्रह किया है. जल्द पनीर को लेकर गाइडलाइंस, नकली या मिलावटी बेचने पर सख्त एक्शन को मंजूरी मिल सकती है.

नकली या मिलावटी पनीर पहचानने के लिए FSSAI ने आसान तरीके बताए हैं. पहले एक पैन में पनीर को उबालें. उबले हुए पनीर में आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें. अगर पनीर का रंग नीला हो जाता है, तो ये मिलावटी है. उबले हुए पनीर को पानी में ठंडा होने दें. इस पानी में थोड़ी सी तुअर दाल डालें और 10 मिनट तक रखें. अगर पानी का रंग हल्का लाल हो जाता है तो हो सकता है पनीर में मिलावट हो.
आप पनीर खरीदते हैं, तो सबसे पहले आप इसे सूंघकर देखें. अगर पनीर खुला हुआ बिक रहा है तो आप इसका एक टुकड़ा चख कर देखें. असली पनीर का स्वाद दूध जैसा और नरम होना चाहिए. अगर पनीर चबाने में बहुत कठोर या रबर जैसा लगे, तो उसे खरीदने से बचना चाहिए. इन टेस्टों के अलावा पनीर को देखकर भी आप अंदाजा लगा सकते हैं. असली पनीर का रंग सफेद या हल्का पीला होता है. उसमें दरारें नहीं होती हैं और छूने में वो नरम व ठोस लगता है.