&format=webp&quality=medium)
Surety Bond
Surety Bond Insurance: पिछले काफी वक्त से लोगों का इंश्योरेंस को लेकर काफी इंटरेस्ट बढ़ गया है. देश में अलग-अलग प्रकार की इंश्योरेंस (Insurance Plan) मिल रही हैं. लोग लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance), हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance), व्हीकल इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) आदि खरीद सकते हैं. वहीं अब नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक नई प्रकार की इंश्योरेंस लाने का ऐलान किया है. जल्दी ही इस इंश्योरेंस को देश में लॉन्च भी किया जाएगा, जिससे कई लोगों को फायदा मिलेगा.
भारत आगामी 19 दिसंबर को अपना पहला श्योरटी बॉन्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट (Surety Bond Insurance Product) लॉन्च करने वाला है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार, 8 दिसंबर को बताया कि इस बॉन्ड को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लिक्विडिटी को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया जा रहा है. CII ग्लोबल इकनोमिक पॉलिसी समिट में बोलते हुए रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मामलों के मंत्री ने कहा कि श्योरटी बॉन्ड से कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी के रूप में फंसी वर्किंग कैपिटल फ्री हो जाएगी, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लिक्विडिटी बढ़ेगी.
उन्होंने बताया कि हाईवे प्रोजेक्ट डेवेलपर्स को प्रोजेक्ट के लिए अपनी बैंक गारंटी वापस पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. ऐसे में श्योरटी बॉन्ड उन्हें बड़ी राहत दिलाने वाला है. गडकरी ने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय जल्द ही भारत की पहली ऐसी इंश्योरेंस स्कीम भी लॉन्च करेगा, जो कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए गारंटी मुहैया कराएगी. गडकरी ने यह ऐलान ऐसे वक्त में किया है, जब भारत सरकार देश भर में तेज़ी से एक्सप्रेसवे, लॉजिस्टिक पार्ट, रिमोट इलाकों में रेलवे लाइन, रोपवे और केबल कार सर्विस जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को नेटवर्क खड़ा करने में लगी है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें