&format=webp&quality=medium)
RBI MPC Meeting Updates .
RBI MPC Meeting Updates: रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि एक्सटर्नल चैलेंज बना हुआ है लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था ट्रैक पर है. आरबीआई ने भारत के ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है. चालू वित्त वर्ष यानी FY26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.3% से बढ़ाकर 7.4% कर दिया गया है. अगले वित्त वर्ष के लिए भी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया गया है. बता दें कि इस बार भी रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है.
रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष यानी FY27 की 2 तिमाही के लिए भी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है. Q1 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया गया है. इसके अलावा Q2 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 7% कर दिया गया है. न्यू GDP सीरीज के कारण FY27 के लिए ओवरऑल GDP ग्रोथ अनुमान नहीं दिया गया है. महंगाई को लेकर कहा कि कोर महंगाई दायरे में रहने की उम्मीद है.
महंगाई की बात करें तो FY26 के लिए महंगाई दर के अनुमान को 2% से बढ़ाकर 2.1% कर दिया है. Q4FY26 के लिए महंगाई दर अनुमान को 2.9% से बढ़ाकर 3.2% कर दिया है. FY27 की पहली तिमाही के लिए महंगाई दर अनुमान को 3.9% से बढ़ाकर 4% कर दिया गया है. Q2 के लिए इसे 4% से बढ़ाकर 4.2% कर दिया गया है.
ट्रेड डील को लेकर कहा कि यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ हालिया ट्रेड डील भारत की अर्थव्यवस्था और भारत के ग्रोथ के लिए पॉजिटिव है. ट्रेड डील के कारण भारत के निर्यात को मजबूती मिलेगी और निवेश में भी उछाल देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर मीडियम टर्म में इसका बेनिफिट मिलेगा. FDI को लेकर कहा कि भारत पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है. फॉरेक्स रिजर्व 723 बिलियन डॉलर का है.
गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर है. ग्लोबल अनसर्टेनिटी बरकरार है और इसके बावजूद भारत की इकोनॉमी शानदार प्रदर्शन कर रही है. ग्रोथ ट्रैक पर है और बने रहने की उम्मीद है. महंगाई को लेकर कहा कि नियर टर्म में महंगाई बढ़ सकती है. महंगाई में उछाल का कारण मेटल्स में तेजी है.