RBI MPC: युद्ध के बावजूद टारगेट से नीचे रहेगी महंगाई, FY26 में 4.6% महंगाई दर का अनुमान

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने तिमाही मौद्रिक नीति की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 के लिए 4.6 फीसदी महंगाई दर का अनुमान रखा है. संजय मल्होत्रा के मुताबिक महंगाई लक्ष्य से नीचे रहेगी.
RBI MPC: युद्ध के बावजूद टारगेट से नीचे रहेगी महंगाई, FY26 में 4.6% महंगाई दर का अनुमान

Representative Image

RBI MPC, Inflation Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की घोषणा की है. आरबीआई ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. साथ ही ईरान युद्ध के कारण सप्लाई चेन बाधित हुई है. हालांकि, आरबीआई ने कहा है कि महंगाई लक्ष्य के नीचे रहेगी. वहीं, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 के लिए महंगाई का अनुमान 4.6 फीसदी रखा है. आरबीआई ने कहा कि ग्रामीण मांग में तेजी बनी रहेगी, शहरी मांग और बढ़ने की उम्मीद है. सप्लाई चैन में दिक्कतो का असर कई सेक्टर पर पड़ेगा, मिडियम टर्म सप्लाई चैन जल्द नही सुधरने का असर डिमांड पर पड़ेगा.

दूसरी तिमाही के लिए बढ़ाया अनुमान

RBI MPC के मुताबिक वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में खुदरा महंगाई दर (CPI) 4 फीसदी रहने का अनुमान है. दूसरी तिमाही में अनुमान 4.2 फीसदी से बढ़ाकर 4.4% कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

तीसरी तिमाही में 5.2% महंगाई दर का अनुमान

  • आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में 5.2 फीसदी की खुदरा महंगाई दर का अनुमान है.
  • आरबीआई के अनुसार वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में खुदरा महंगाई दर 4.7 फीसदी रह सकती है.
  • ग्लोबल सप्लाई चेन में दिक्कत है. मिडियम टर्म सप्लाई चेन जल्द नहीं सुधरने का असर डिमांड पर पड़ेगा.
CPI EstOld EstimatesNew Estimates
Q1FY274%4%
Q2FY274.2%4.4%
Q3FY27-5.2%
Q4FY27-4.7%
Total-4%

महंगाई के फिर से बढ़ने की आशंका

संजय मल्होत्रा ने यह भी कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है. सप्लाई-साइड की बाधाएं और एनर्जी की कीमतों में उछाल के कारण महंगाई के फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

वेट एंड वॉच की स्थिति में RBI

  • आरबीआई गवर्नर ने भरोसा जताया कि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत है और देश की मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक स्थिर और सक्षम है.
  • मौद्रिक नीति समिति ने यह भी संकेत दिया कि महंगाई फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन इसमें बढ़ोतरी का जोखिम बना हुआ है.
  • मौसम में अनिश्चितता के चलते खाद्य कीमतों में उछाल आ सकता है, जबकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें चालू खाता घाटे को बढ़ा सकती हैं.
  • आरबीआई ने फिलहाल 'वेट एंड वॉच' यानी स्थिति पर नजर रखने की रणनीति अपनाना उचित समझा है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

ब्याज दरों में बदलाव नहीं

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा, "मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की 6, 7 तारीख और आज सुबह थोड़ी देर के लिए बैठक हुई, जिसमें पॉलिसी रेपो रेट पर विचार-विमर्श और फैसला किया गया. बदलते मैक्रोइकोनॉमिक और फाइनेंशियल डेवलपमेंट और आउटलुक के डिटेल्ड असेसमेंट के बाद, MPC ने लिक्विडिटी फैसिलिटी के तहत पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के रखने के लिए एकमत से वोट किया. नतीजतन, STF रेट 5% और MSF रेट और बैंक रेट 5.5% पर बने रहेंगे। MPC ने न्यूट्रल रुख बनाए रखने का भी फैसला किया."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6