गोल्ड बेचने की खबर गलत, 880 टन सोना सुरक्षित पड़ा है खजाने में- RBI

RBI ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रुपए को सपोर्ट करने के लिए 12 बिलियन डॉलर का गोल्ड रिजर्व बेचा है. रिजर्व बैंक ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि 3 जून 2026 के आधार पर इसके पास 880.52 मिट्रिक टन गोल्ड पड़ा हुआ है.
गोल्ड बेचने की खबर गलत, 880 टन सोना सुरक्षित पड़ा है खजाने में- RBI

3 जून 2026 के आधार पर रिजर्व बैंक के पास कुल 880.52 मिट्रिक टन गोल्ड रिजर्व पड़ा हुआ है. प्रतीकात्मक (AI/ChatGPT)

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रुपए को सहारा देने के लिए गोल्ड रिजर्व बेचा है. RBI ने प्रेस नोट जारी कर इसे गलत बताया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि गोल्ड रिजर्व को छुआ तक नहीं गया है. 3 जून 2026 के आधार पर रिजर्व बैंक के पास कुल 880.52 मिट्रिक टन गोल्ड रिजर्व पड़ा हुआ है. मई 2026 के आधार पर देश के कुल फॉरन रिजर्व में गोल्ड रिजर्व का शेयर 16.85% पर पहुंच गया है जो सितंबर 2025 में 13.92% पर था.

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि RBI ने रुपए को सहारा देने के लिए करीब 12 बिलियन डॉलर का गोल्ड बेचा है. आरबीआई ने अपनी लेटेस्ट बुलेटिन में कहा कि अप्रैल 2026 के आधार पर रिजर्व बैंक के खजाने में 880.52 टन गोल्ड पड़ा हुआ है जो मई 2025 के आधार पर 879.58 मिट्रिक टन था. रिजर्व बैंक का कुल रिजर्व 65.82 लाख करोड़ रुपए है जो मार्च 2025 के आधार पर 57.97 लाख करोड़ रुपए था.

RBI Gold Reserve

RBI का कुल रिजर्व 698.48 बिलियन डॉलर

रिजर्व बैंक ने मई महीने में जारी मंथली बुलेटिन में कहा कि इसका कुल रिजर्व 65.82 लाख करोड़ रुपए यानी 698.48 बिलियन डॉलर का है. इसमें फॉरन करेंसी असेट्स 554.62 बिलियन डॉलर, और गोल्ड रिजर्व 120.23 बिलियन डॉलर का है.

120 बिलियन डॉलर का गोल्ड रिजर्व

बता दें कि गोल्ड प्राइस में आई तेजी के कारण पिछले कुछ समय में गोल्ड रिजर्व वॉल्यूम में बिना किसी बदलाव के बावजूद इसकी वैल्यु लगातार बढ़ती जा रही है. अप्रैल 2026 के आधार पर गोल्ड रिजर्व 120.23 बिलियन डॉलर का है जबकि मई 2025 के आधार पर इसकी वैल्यु केवल 81.82 बिलियन डॉलर थी, जबकि गोल्ड होल्डिंग 880 मिट्रिक टन पर फिक्स रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source