2026 में रुपया कहां तक गिर सकता है और कच्चे तेल का प्राइस क्या रहेगा? जानिए RBI का नया अनुमान

RBI ने 2026 के लिए रुपए और क्रूड ऑयल को लेकर फ्रेश आउटलुक जारी किया है. FY27 में क्रूड ऑयल का औसत भाव 85 डॉलर प्रति बैरल रह सकता है. बता दें कि अमेरिकी एनर्जी इनफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी EIA ने 2026 के लिए क्रूड ऑयल प्राइस का अनुमान 79 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है.
2026 में रुपया कहां तक गिर सकता है और कच्चे तेल का प्राइस क्या रहेगा? जानिए RBI का नया अनुमान

RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर मेंटेन रखा है और FY27 के लिए महंगाई का अनुमान 4.6% दिया है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 2026 के लिए दूसरी मॉनिटरी पॉलिसी (RBI MPC) का ऐलान किया गया. आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% और न्यूट्रल रुख को बरकरार रखा है. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ईरान क्राइसिस के कारण ग्रोथ और महंगाई दोनों को लेकर चिंता बनी हुई है. कच्चे तेल में तेजी से महंगाई बढ़ सकती है. वहीं, रुपए को लेकर कहा कि आने वाले समय में भारी उठापटक रोकने के लिए और कदम उठाए जाएंगे.

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि जियो पॉलिटिकल अनसर्टेनिटी के बावजूद भारत का मैक्रो इकोनॉमिक आउटलुक अच्छा है. सस्टेन ग्रोथ, लो इंफ्लेशन रेट और फिस्कल कंसोलिडेशन के कारण भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है. हालांकि, ईरान युद्ध के कारण क्रूड ऑयल में तेजी और सप्लाई साइड की डबल क्राइसि पैदा हो गई है. इससे महंगाई बढ़ने और ग्रोथ घटने की संभावना बढ़ गई है.

आइए जानते हैं कि 2026 में रुपए और क्रूड को लेकर रिजर्व बैंक का क्या अनुमान है. अंत में यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि आने वाले समय में इसका आपकी जेब पर क्या असर हो सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Crude Oil का भाव क्या रह सकता है?

  • FY27 के लिए क्रूड ऑयल के लिए औसत प्राइस का अनुमान 85 डॉलर प्रति बैरल
  • FY28 के लिए क्रूड ऑयल के लिए औसत प्राइस का अनुमान 75 डॉलर प्रति बैरल
  • अक्टूबर 2025 में RBI ने H2FY26 के लिए औसत क्रूड प्राइस का अनुमान 75 डॉलर रखा था

मार्च में 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

  • गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि 2026 की पहली तिमाही में क्रूड के भाव में तेजी आनी शुरू हो गई थी. अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान क्रूड ऑयल प्राइस डाउइट्रेंड में था और यह 63 डॉलर तक पहुंच गया था क्योंकि OPEC+ की तरफ से सप्लाई बढ़ाने का ऐलान किया गया था. जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण मार्च 2026 में क्रूड ऑयल प्राइस में अचानक रिवर्स देखा गया और यह 100 डॉलर के पार पहुंच गया जो नवंबर 2022 के बाद का सर्वोच्च स्तर था.

क्रूड ऑयल आउटलुक को लेकर रिजर्व बैंक ने कहा कि मार्च महीने में क्रूड का औसत भाव 103 डॉलर प्रति बैरल था. IEA यानी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी मार्च के नोट में कहा कि 2026 में ग्लोबल ऑयल सप्लाई 1.1 मिलियन बैरल रोजाना बढ़ सकता है. non-OPEC+ प्रोड्यूसर्स की तरफ से प्रोडक्शन बढ़ाया जा रहा है.

2026 में क्रूड 79 डॉलर रह सकता है

  • अमेरिकी एनर्जी इनफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी EIA ने 2026 के लिए औसत क्रूड ऑयल प्राइस का अनुमान 58 डॉलर से बढ़ाकर 79 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है.
RBI Baseline Projection 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया कहां टिकेगा?

  • FY27 के लिए डॉलर के मुकाबले रुपए का एक्सचेंज रेट का औसत अनुमान 94 कर दिया गया
  • अक्टूबर 2025 में H2FY26 के लिए रुपए का एक्सचेंज रेट का औसत अनुमान 88 रखा गया था

जनवरी तक रुपए 92 के नीचे था

  • अक्टूबर-जनवरी के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपए का एक्सचेंज रेट 87-92 के दायरे में था
  • मार्च 2026 के महीने में डॉलर के मुकाबले रुपए का एक्सचेंज रेट 91.5-94.7 के दायरे में था

रुपए पर दबाव का कारण

  • रुपए पर दबाव का कारण पोर्टफोलियो आउटफ्लो, डॉलर की मजबूत डिमांड और ग्लोबल फाइनेंशियल कंडीशन है
  • मार्च 2025 में रुपए पर भारी दबाव दिखा और यह पहली बार डॉलर के मुकाबले 95 के नीचे फिसल गया था
  • US-EU के साथ ट्रेड डील के बाद रुपए मजबूत होकर 90 की रेंज तक आया था

महंगाई को लेकर अनुमान

CPI Est

Old Est

New Est

Q1FY27

4%

4%

Q2FY27

4.2%

4.4%

Q3FY27

5.2%

Q4 FY27

4.7%

FY27

4.6%

GDP ग्रोथ को लेकर अनुमान

GDP Est

Old Est

New Est

Q1FY27

6.9%

6.8%

Q2FY27

7%

6.7%

Q3FY27

7%

Q4 FY27

7.2%

FY27

6.9%

FY26

7.6%

कंक्लूजन

RBI ने कहा कि रुपए पर लगातार दबाव बना रहेगा. इसका कारण डॉलर में लगातार मजबूती और कैपिटल इन्फ्लो को लेकर अनिश्चितता है. कैपिटल इन्फ्लो कब आएगा, कितना आएगा और कैसे आएगा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है. इंपोर्ट बिल लगातार बढ़ रहा है जो रुपए पर दबाव बनाकर रखेगा. हालांकि, अमेरिका के साथ ट्रेड डील फाइनल होने से रुपए में स्टैबिलिटी आएगी.

RBI ने कहा कि बेसलाइन के मुकाबले अगर रुपया 5% कमजोर होता है तो महंगाई 40 bps बढ़ेगी और जीडीपी ग्रोथ को 25 bps का बूस्ट मिलेगा. वहीं, बेसलाइन के मुकाबले रुपया अगर 5% मजबूत होता है तो महंगाई में 40 bps की कमी आएगी और जीडीपी ग्रोथ को 25 bps का नुकसान होगा. बता दें कि FY27 के लिए महंगाई का अनुमान 4.6% और जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.9% रखा गया है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Reserve Bank ने रेपो रेट पर क्या फैसला लिया?

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखते हुए न्यूट्रल रुख बरकरार रखा.

Q2 RBI के अनुसार FY27 के लिए क्रूड ऑयल का बेसलाइन औसत अनुमान क्या है?

FY27 के लिए क्रूड ऑयल का औसत बेसलाइन अनुमान 85 डॉलर प्रति बैरल रखा गया है.

Q3 RBI ने डॉलर के मुकाबले रुपए का FY27 के लिए बेसलाइन अनुमान क्या दिया है?

RBI ने FY27 के लिए रुपए का औसत एक्सचेंज रेट 94 प्रति डॉलर अनुमानित किया है.

Q4 FY27 के लिए महंगाई (CPI) का अनुमान क्या है?

FY27 के लिए महंगाई का अनुमान 4.6% रखा गया है.

Q5 FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान क्या है?

FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.9% रखा गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6