Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी ने जीती 132 सीटें, कांग्रेस को 16 सीट्स, जानें अपडेट्स

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे. वोटों की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई है. महाराष्ट्र की 288 के नतीजे आएंगे. इसके साथ ही 13 राज्यों की 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो संसदीय सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी शनिवार को घोषित किए जाएंगे.
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी ने जीती 132 सीटें, कांग्रेस को 16 सीट्स, जानें अपडेट्स

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी. इस चुनाव में सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटे महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं. ताजा आंकड़ों की बात करें तो महायुति ने दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. यहां इलेक्शन कमीशन की लिस्ट है, इस लिस्ट में लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.

PartyWonLeadingTotal
Bharatiya Janata Party - BJP1284132
Shiv Sena - SHS55257
Nationalist Congress Party - NCP40141
Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) - SHSUBT20020
Indian National Congress - INC13316
Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar - NCPSP10010
Samajwadi Party - SP202
Jan Surajya Shakti - JSS202
Rashtriya Yuva Swabhiman Party - RSHYVSWBHM101
Rashtriya Samaj Paksha - RSPS101
All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen - AIMIM011
Communist Party of India (Marxist) - CPI(M)101
Peasants And Workers Party of India - PWPI101
Rajarshi Shahu Vikas Aghadi - RSVA101
Independent - IND202

20 नवंबर को हुई वोटिंग

Add Zee Business as a Preferred Source

मतों की गिनती के लिए कुल 288 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि कुल 288 मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की निगरानी करेंगे, जबकि नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में मतगणना की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है. महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 विधानसभा सीट पर, शिवसेना ने 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे.

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव हुए थे, जिसमें 66.05 प्रतिशत मतदान हुआ था. जबकि मुंबई जैसे शहरी केंद्रों में 52.65 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं आदिवासी बहुल गढ़चिरौली में 70 प्रतिशत मतदान हुआ. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के एनसीपी गुट से मिलकर बना सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहा है. दूसरी ओर, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) - कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी का गठबंधन - वापसी के लिए कड़ी टक्कर दे रहा है.

हॉट सीट का हाल

हॉट सीटों की बात करे तो शिव सेना उद्धव गुट के आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट के मिलिंद देवड़ा को 8801 वोटों से हरा दिया है. इसके अलावा बारामती में, अजीत पवार नेएनसीपी (एसपी) से अपने भतीजे युगेंद्र पवार को एक लाख से अधिक मतों से हरा दिया. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम के अपने गढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल गुडाधे को 39,710 वोटों से शिकस्त दी है.

2019 में भाजपा जीतकर बनी पार्टी

2019 के चुनावों में भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. अपने तत्कालीन सहयोगी शिवसेना के साथ मिलकर इसने 161 सीटों का बहुमत हासिल किया था. हालांकि, शिवसेना ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिला लिया, जिससे उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री के रूप में महा विकास अघाड़ी सरकार बनी.

एमवीए गठबंधन का कार्यकाल 2022 में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद समाप्त हो गया, जिन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई. तीन एग्जिट पोल का अनुमान है कि महायुति गठबंधन दूसरी बार सत्ता में वापसी कर सकता है और उसे करीब 158 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के 145 सीटों के आंकड़े से काफी ऊपर है.